Virat Kohli के साथ बांग्लादेश के खिलाड़ी की फोटो वायरल, दोनों टीमें अगले टेस्ट के लिए ढाका रवाना
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट ढाका में होगा, दोनों टीमें इसके लिए रवाना हो गई हैं। विराट कोहली और तस्कीन अहमद का फोटो वायरल हुआ है।

IND VS BAN, Virat Kohli: वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली का अलग ही स्वैग है। उनके साथ खेलने वाला हर खिलाड़ी उनसे खुश रहता है। इसी तरह विपक्ष में खेलने वाले खिलाड़ी भी कोहली के साथ कई बार दिखे हैं। इस समय टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का अगला मैच ढाका में होगा। इस बीच विराट कोहली के साथ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने फोटो पोस्ट की है। दोनों फ्लाईट में एक साथ जा रहे हैं। (Cover Photo: Taskin Ahmed Instagram)

विराट को तस्कीन ने बताया लीजेंड
कोहली और तस्कीन अहमद दोनों अगले मैच के लिए ढाका जा रहे हैं और फ्लाईट की फोटो तस्कीन अहमद ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। तस्कीन ने इसमें कैप्शन लिखा कि अब दूसरे टेस्ट में जा रहे हैं। इसके बाद विराट कोहली को टैग करते हुए उन्होंने लीजेंड हैश टैग का इस्तेमाल किया। यह पोस्ट जल्दी ही वायरल हो गया। कोहली फैन्स भी इस पर कूद पड़े। हज़ारों ने फैन्स ने इस फोटो को लाइक किया।

भारत के दो खिलाड़ी हुए हैं बाहर
पहले टेस्ट मैच में बाहर रहने वाले रोहित शर्मा इस बार भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे सीरीज के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने बताया कि रोहित शर्मा डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेडिकल टीम का मानना है कि चोट को पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और समय चाहिए। वह अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अब वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिपोर्ट करेंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

बांग्लादेश की टीम में ये खिलाड़ी हैं
बांग्लादेश: जाकिर हसन,नजमुल हुसैन शांतो, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम,शाकिब अल हसन,लिटन कुमार दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालेद अहमद, नसुम अहमद, महमूदुल हसन जॉय, रेजौर रहमान राजा।












Click it and Unblock the Notifications