VIDEO: केएल राहुल ने नहीं रखी ट्रॉफी, अनकैप्ड खिलाड़ी को देकर जीता दिल, वीडियो वायरल
भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में 3 विकेट से हरा दिया। केएल राहुल ने जीत की ट्रॉफी अनकैप्ड खिलाड़ी को दी। इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

IND vs BAN 2nd Test: भारतीय टीम ने ढाका में खेले गए एक मुश्किल टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 3 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करते हुए मेजबान टीम को बुरी तरह हराया। मुकाबले के चौथे दिन भारतीय टीम को परेशानी हुई लेकिन अश्विन और श्रेयर अय्यर ने मामला संभाल लिया। जीत के बाद केएल राहुल ने ट्रॉफी सेलिब्रेशन में दिल जीतने वाला काम किया। उन्होंने अनकैप्ड खिलाड़ी को यह ट्रॉफी थमाई। (Photo: BCCI/Twitter)
मुकाबला समाप्त होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में केएल राहुल ट्रॉफी लेकर टीम के पास गए और अनकैप्ड खिलाड़ी सौरभ कुमार को ट्रॉफी दी। सौरभ कुमार के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ तौर पर देखी जा सकती थी। उन्होंने ट्रॉफी को हाथ में उठाते हुए ऊपर कर दिया और जश्न मनाने लगे। साथी खिलाड़ी भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हो गए और जमकर जश्न मनाया।
महेंद्र सिंह धोनी ने चलाया यह ट्रेंड
भारतीय टीम में नए सदस्य को ट्रॉफी देने का ट्रेंड महेंद्र सिंह धोनी ने चलाया था। उन्होंने जीत के बाद नए या अनकैप्ड खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी यही किया। अब केएल राहुल ने उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश से आने वाले सौरभ कुमार को जीत के बाद ट्रॉफी दी। यह एक युवा खिलाड़ी के लिए मोटिवेशन वाला काम कहा जा सकता है।
भारतीय टीम की करीबी जीत
टीम इंडिया ने 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम को 3 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 7 विकेट महज 74 रनों के कुल स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद लग रहा था कि बांग्लादेश मजबूत स्थिति में है। इस समय श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। अश्विन ने नाबाद 42 और अय्यर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली। इस तरह दोनों ने भारतीय टीम को बचाते हुए सीरीज जितवा दी।












Click it and Unblock the Notifications