IND vs AUS: WTC फाइनल और टीम इंडिया का अहमदाबाद कनेक्शन, इस बार भी रोचक हैं समीकरण
भारतीय क्रिकेट टीम को WTC फाइनल से पहले एक बार फिर अहमदाबाद का पड़ाव पार करना होगा। इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी के तहत भी ऐसा हो चुका है। जानिए क्या है अहमदाबाद से टीम इंडिया का ये कनेक्शन

भारतीय टीम को एक और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने के लिए फिर से अहमदाबाद कनेक्शन से गुजरना है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की मेजबान टीम को 7 जून से ओवल में होने वाले WTC फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए चौथे और अंतिम टेस्ट में जीत की जरूरत है। खास बात ये है पिछली बार जब भारत ने अहमदाबाद में एक टेस्ट खेला था, तो वे इसी तरह की स्थिति में थे। तब WTC 2019-21 के फाइनल में पहुंचने के लिए जीत/ड्रा की आवश्यकता थी और विराट कोहली कप्तान थे।

WTC फाइनल और अहमदाबाद कनेक्शन
तब भारत ने 6 मार्च, 2021 को अहमदाबाद में चौथे और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से हराकर ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन वे जून में हुए इस मुकाबले में बहुत ही आसानी से न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गए। फिलहाल रोहित शर्मा एंड कंपनी 60.29 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसमें 17 टेस्ट (10 जीत और दो ड्रॉ) में 123 अंक हासिल हुए हैं। अगर भारत के ऊपर धीमी ओवर गति के चलते पेनाल्टी नहीं लगती तो ये अंक और भी हो सकते थे।

रोचक हैं समीकरण
भारत ने मौजूदा सीरीज के शुरुआत दो टेस्ट जीतकर शानदार शुरुआती की लेकिन स्मिथ की टीम ने इंदौर में 9 विकेट से असाधारण जीत पूरी की। अब यदि भारत अंतिम टेस्ट जीतता है, तो उसका पीसीटी 62.5 हो जाएगा और वे दूसरा स्थान बरकरार रखते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में जीत दर्ज करता है तो वह डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन एक हार या एक ड्रॉ भी उन्हें तुरंत बाहर नहीं करेगी क्योकि तब समीकरण न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर टिक जाएंगे। यदि भारत अहमदाबाद टेस्ट हारता है या ड्रा करता है, तो न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में से कम से कम एक जीतना या ड्रा करना होगा। लेकिन श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीत जाता है तो भारत से आगे निकल जाएगा।

चांस भारत के ही ज्यादा हैं
इसलिए भारत के लिए आदर्श स्थिति 3-1 से श्रृंखला जीतना और बिना किसी दूसरे की सहायता के फाइनल में आगे बढ़ना है। वैसे एक पहलू ये भी है कि ज्यादा परेशान होने की जरूरत तब भी नहीं है क्योंकि भारत अगला मैच हारता है तो भी न्यूजीलैंड की टीम बहुत आसानी से अपने घर में एशियाई टीम श्रीलंका को मात दे सकती है। उन्होंने हाल में ही इंग्लैंड जैसी दुनिया की सबसे खतरनाक टेस्ट टीम को 1-1 से हराया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications