WTC Final 2023: टीम इंडिया को 10 साल में 9 बार मिली बुरी हार, जानें ICC टूर्नामेंट में कब-कब मिली शिकस्त

WTC Final 2023, IND vs AUS: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने का सपना एक बार फिर टूट चुका है। इस हार के बाद से टीम इंडिया लगातार 9वीं बार ट्रॉफी जीतने में असफल साबित हुई है।

WTC Final 2023: टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवा चुकी है। ये दूसरी बार है जब भारतीय टीम ने खराब प्रदर्शन के कारण ट्रॉफी जीतने का मौका गंवा दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 209 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीत लिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में इंडिया के हाथ से एक बार फिर ट्रॉफी निकल चुकी है।

टीम इंडिया को चार बार फाइनल में मिली हार
दरअसल, टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिली बुरी हार के बाद साल 2013 की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। यही वो साल था, जब टीम ने आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद से लगातार 9वीं बार भारतीय क्रिकेट टीम असफल साबित हुई है। सबसे खराब बात ये है कि एक या दो नहीं बल्कि चार बार टीम इंडिया फाइनल में बाहर हो चुकी है।

rohit sharma

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती ट्रॉफी
दरअसल, साल 2013 की खूबसूरत यादें आज भी फैंस के जहन में जिंदा हैं। जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके बाद से अब तक ये महज एक सपना बनकर रह गया है। ऐसा नहीं है कि टीम लड़ी नहीं मगर दुर्भाग्य कहिए या कुछ और तब से अब तक सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।

टीम इंडिया 2013 की बड़ी जीत के बाद अगले ही साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार गई। इसके बाद भारत ने वनडे विश्व कप 2015 में हिस्सा लिया था। यहां सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2016 में भारत टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में फिर से हार मिली।

साल 2016 में मिली हार भूले ही थे तब तक विराट कोहली की कप्तानी में एक और बड़ी हार का सामना किया। 2017 में भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के एक बार फिर करीब पहुंच गया, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार के साथ ये सपना भी टूट गया। इसके बाद 2019 में फिर से वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार मिली, 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में भी निराशा हाथ लगी। इसके बाद 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार मिली।

ये भी पढ़ें- एशिया कप से लेकर IPL तक रोहित शर्मा ने लगाई ट्रॉफियों की झड़ी, फिर WTC Final क्यों हारे हिटमैन?

साल 2022 में एक बार फिर से रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में सेमिफाइन तक पहुंच गई, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय धुरंधर धराशाई हो गए और 10 विकेट से बुरी हार का सामना करना पड़ा, और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+