एशिया कप से लेकर IPL तक रोहित शर्मा ने लगाई ट्रॉफियों की झड़ी, फिर WTC Final क्यों हारे हिटमैन?
टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं जीत पाई। ये दूसरी बार है जब भारत ने फाइनल गंवाया है। मुकाबले के पाचवें दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी की हालत देख फैंस ने रोहित शर्मा को जमकर ट्रोल किया।
WTC Final 2023: कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं जीता सके, इसे उनकी कप्तानी में लिए गए गलत फैसलों का नतीजा ही कहा जा सकता है, लेकिन इस हार से उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता और न ही उनकी काबिलियत को कम करके आंका जा सकता है। आइए जानते हैं रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने कहां की गलती।
टीम इंडिया के कप्तान वही हिटमैन हैं, जिन्होंने 2013 में आईपीएल फाइनल जीता था, और इसी साल CLT20 फाइनल जीता था। रोहित शर्मा ने 2015 में एक बार फिर अपनी कप्तानी और अनुभव के दम पर आईपीएल फाइनल जीता था। इसके बाद उन्होंने 2017 का भी आईपीएल फाइनल मुंबई इंडियंस के नाम किया था।

रोहित शर्मा की कप्तानी में आज जो कुछ भी हुआ उसके लिए बेशक उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन ये भी नहीं भूलना चाहिए कि ये वही खिलाडी है, जिसने 2018 में एशिया कप फाइनल जीता था, और जीत के साथ ही कप्तान रोहित ने साबित कर दिया है कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है। उन्होंने फाइनल जीतकर इतिहास ही रच दिया था।
दरअसल, रोहित शर्मा ने जब आईपीएल में एंट्री की तो वहां मुंबई इंडियंस का नाम रोशन किया और जब टीम इंडिया की बात आई तब भी कभी पीछे नहीं हटे। साल 2018 की निदहास ट्रॉफी का फाइनल तो याद ही होगा, जब श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस निर्णायक मुकाबले में भारत को शानदार जीत मिली, ये कारनामा भी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ही किया था।
समय के साथ इस खिलाड़ी ने हमेशा अपने प्रदर्शन को निखारा। आईपीएल की बात करें तो रोहित ने एक बार फिर 2019 और 2020 के फाइनल में खिताब अपने नाम किया। ऐसे में दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा को एक बड़ा मौका, मिला जब वह इतिहास रच सकते थे, लेकिन खराब कप्तानी और प्रदर्शन के कारण उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला गंवा दिया।
राहुत शर्मा ने कहां-कहां की गलतियां
दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के लिए रोहित शर्मा के साथ कोच राहुल द्रविड़ भी उतने ही जिम्मेदार हैं। दोनों दिग्गजों ने पहली बड़ी गलती प्लेइंग इलेवन के दौरान की, जब उन्होंने अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया। इसके लिए उनकी जमकर आलोचना भी हुई। उन्होंने एक ऐसे गेंदबाज को बाहर रखा जिनके नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक विकेट हैं।
इसके अलावा ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद एक खिलाड़ी की कमी को पूरा करने के लिए श्रीकर भरत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि स्क्वाड में शामिल ईशान किशन को बाहर रखा, जोकि दूसरा गलत फैसला साबित हुआ। इसके बाद टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जिसे क्रिकेट के जानकारों ने एक बड़ा गलत फैसला बताया।












Click it and Unblock the Notifications