IND vs AUS: मुकेश कुमार तीसरा टी20 क्यों नहीं खेल रहे? बड़ी वजह से गेम छोड़कर वापस लौटे घर
Mukesh Kumar: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें गुवाहाटी में तीसरा टी20 मुकाबला खेल रही हैं। दो मैचों में मुकेश कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की थी। वह जरूरत पड़ने पर रन रोकने का काम भी कर रहे थे। तीसरे मैच में अचानक टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
मुकेश कुमार तीसरा टी20 मैच नहीं खेल रहे हैं। इसकी जानकारी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान दी है। सूर्यकुमार यादव ने टीम में हुए बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज मुकेश कुमार नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह आवेश खान टीम में शामिल किये गए हैं।

दरअसल मुकेश कुमार को लेकर सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा किया है। मुकेश की शादी होनी है। वह इस वजह से टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुकेश कुमार नहीं खेल रहे हैं, वह शादी कर रहे हैं और हम उनको शुभकामनाएँ देते हैं।
बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर बताया है कि गुवाहाटी टी20 से पहले मुकेश कुमार ने रिलीज करने का अनुरोध किया था। मुकेश की शादी हो रही है और इस वजह से उनको छुट्टी दी गई है। उनकी जगह टीम में दीपक चाहर को शामिल किया गया है। रायपुर में चौथे टी20 के दौरान मुकेश टीम में शामिल होंगे।
पिछले मुकाबले की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ओस की भूमिका को देखते हुए कंगारुओं ने चेज करने का मन बनाया। पिछले मैच में टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाकर चेज करने का सपना तोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications