IND vs AUS: तीसरे वनडे के लिए दिनेश कार्तिक ने वॉशिंगटन सुंदर को बताया अक्षर पटेल से बेहतर, जानिए क्यों?
दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में रखने की बात कही है। कार्तिक ने अक्षर पटेल को बाहर रखने की सलाह दी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में तीसरा वनडे सीरीज का निर्णायक मैच होगा। निर्णायक मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट प्लेइंग इलेवन खिलाने पर जोर रहेगा। इस बीच भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस अहम मुकाबले के लिए वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में रखने की बात कही है। दिनेश कार्तिक ने एक शो के दौरान कहा है कि भारत को अगले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाना चाहिए।
चेन्नई की कंडीशन में बेहतर विकल्प हैं सुंदर- कार्तिक
क्रिकबज के शो में बात करते हुए कार्तिक ने कहा है, "मैं आखिरी वनडे में प्लेइंग इलेवन के अंदर वाशिंगटन सुंदर को देखना चाहूंगा, क्योंकि उस गेंदबाज के पास ट्रेविस हेड को गेंदबाजी करने की क्षमता है। वॉशिंगटन को पावरप्ले में गेंदबाजी करने में मजा आता है और साथ ही चेपॉक उनका घरेलू मैदान भी है। इसका फायदा जरूर टीम को पहुंच सकता है, इसलिए अक्षर की जगह सुंदर को प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए।" कार्तिक ने अपनी बात रखते हुए इसी बात पर जोर दिया है कि चेन्नई की कंडीशन को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा एक एक्स्ट्रा स्पिनर जरूर खिलाना चाहेंगे।
आपको बता दें कि विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। भारत की पूरी पारी 117 रन पर सिमट गई थी। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 26 ओवर में ही हासिल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications