IND vs AUS: मोहाली में ट्रेनिंग सेशन के बाद विराट कोहली को मिला स्पेशल गिफ्ट- VIDEO
मोहाली, 20 सितंबर: विराट कोहली के फैंस हर जगह हैं। वे इस समय मोहाली में प्रैक्टिस कर रहे हैं और फैंस वहां उनको फॉलो कर रहे हैं। पूर्व कप्तान ने अपने पिछले मैच में शतक लगाया था जिसके बाद वे आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए उतर रहे हैं। कोहली ने अपने फैंस से आईएस बिंद्रा स्टेडियम में एक स्पेशल गिफ्ट हासिल किया जिसकी वीडियो पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने पोस्ट की है। एक महिला कोहली को उनकी पोट्रेट भेट करती नजर आई।
Recommended Video

कोहली से उम्मीदें बढ़ गई हैं
कोहली को हाथ से बनाई गई पेंटिंग के बारे में फैन के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया और इसने निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर बहुत दिल जीते। कोहली पिछले तीन साल से खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में थे। हालांकि, वह एशिया कप में पांच पारियों में 276 रन के साथ टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त हुए। अब उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं।
इस बीच, वीडियो में हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार सहित भारतीय क्रिकेटरों को ट्रेनिंग सेशन की तैयारी के लिए स्टेडियम में एंट्री करते देखा गया।

शतक के बाद कोहली की पहली सीरीज
ये सीरीज वर्ल्ड कप जाने वाली टीम इंडिया का कड़ा टेस्ट लेने जा रही है। कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल पर भी नजरें टिकी रहेंगी जो फिटनेस हासिल करने के बाद वापस लौटे हैं। पटेल को टी20 का स्पेशलिस्ट बताया जाता है। टीम इंडिया को सीरीज से पहले एक झटका लगा था जब मोहम्मद शमी कोविड 19 के चलते बाहर हो गए थे और उनकी जगह पर उमेश यादव को लाया गया था।
यहां देखें वीडियो-
भारत इस सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका से भी मुकाबला करेगा जो वर्ल्ड कप से पहले उनकी अंतिम टी20 सीरीज होगी।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications