निर्णायक मैच से पहले मुश्किल में पड़ी Team India, नागपुर में कभी नहीं चला रोहित और विराट का बल्ला

स्पोर्ट्स डेस्क, 22 सितंबर: शुक्रवार, 24 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मोहाली में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए नागपुर टी20 करो या मरो के समान है। अगर टीम ये मैच भी हार गई, तो घरेलू सरजमीं पर सीरीज भी गंवा देगी। भारत के लिए ये मुकाबला निर्णायक होने वाला है और इस मैच से पहले कुछ ऐसे आंकड़े सामने निकलकर आ रहे, जिन्होंने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

नहीं चलेगा रोहित का बल्ला!

नहीं चलेगा रोहित का बल्ला!

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी समय से बड़ी पारी की तलाश में हैं। पिछले कुछ मैचों में उनको बढ़िया शुरुआत जरूर मिली, लेकिन वह उसे बड़ी पारी नहीं बदल पाए। मोहाली में भी हिटमैन 9 गेंदों में केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब नागपुर में उनके आंकड़ों ने और चिंता खड़ी कर दी है। दरअसल, नागपुर में रोहित का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है। इस मैदान पर खेले 3 T20I मैचों में हिटमैन ने 3.33 की बेहद मामूली औसत से कुल 10 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 58.82 का रहा।

Recommended Video

    IND vs AUS: Nagpur में भारतीय खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    नागपुर में रोहित की 3 पारियों का हाल

    नागपुर में रोहित की 3 पारियों का हाल

    • साल 2009 बनाम श्रीलंका- 4 गेंदों में 3 रन (रन आउट हुए)
    • साल 2016 बनाम न्यूजीलैंड- 7 गेंदों में 5 रन (मिचेल सेंटनर की गेंद पर ल्यूक रॉन्ची ने स्टंप आउट किया)
    • साल 2019 बनाम बांग्लादेश- 6 गेंदों में 2 रन (शफीउल इस्लाम ने बोल्ड किया)
    कोहली ने भी किया निराश

    कोहली ने भी किया निराश

    पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन भी इस मैदान पर काफी खराब रहा। किंग कोहली ने इस मैदान पर दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और 22 की औसत से कुल 44 रन बनाए। 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वह 27 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ वह 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। नागपुर में इस कोहली और रोहित को बल्ले से बड़ी पारी खेलनी ही होगी।

    एशिया कप में चले थे कोहली

    एशिया कप में चले थे कोहली

    एशिया कप में विराट कोहली पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। कोहली ने 5 पारियों में 92 की औसत और 147.59 के स्ट्राइक रेट से कुल 276 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान ने 1020 के लंबे इंतजार के बाद अपने इंटरनेशनल करियर का 71वां शतक ठोका था।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

    • भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर।
    • ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच (c), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (wk), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+