Travis Head ने रचा इतिहास! जड़ दिए सबसे तेज 3000 वनडे रन, टूट गया स्टीव स्मिथ का बड़ा रिकॉर्ड
Travis Head 3000 ODI runs: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ट्रेविस हेड वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज़ 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तीसरे वनडे में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। हेड 25 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए।
स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड टूटा (Travis Head 3000 ODI runs)
इस छोटी सी पारी के दौरान ही हेड ने यह बड़ा कमाल किया। मैच शुरू होने से पहले हेड को 3000 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ़ 22 रनों की आवश्यकता थी। उन्होंने यह उपलब्धि अपनी 76वीं वनडे पारी में हासिल की। इस दौरान उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने यह करिश्मा 79 पारियों में छुआ था। जब हेड ने यह रिकॉर्ड बनाया, तब वह 20 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया को मिली जबरदस्त शुरुआत
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनके सलामी बल्लेबाज़ों ने इसे सही साबित किया। सिडनी की सपाट पिच पर हेड और मिचेल मार्श ने 6.5 से अधिक के रन रेट से तेज़ी से रन बनाए। युवा भारतीय तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा अपने पहले ओवर में थोड़े महंगे साबित हुए, जबकि हर्षित राणा ने शुरुआती स्पेल में अच्छी गेंदबाजी की। सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर भारत का 3-0 से व्हाइटवॉश करने के लक्ष्य से खेल रही है।
मोहम्मद सिराज ने हेड को किया आउट
मोहम्मद सिराज ने खतरनाक दिख रहे सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड को आउट करके भारत को बड़ी राहत दिलाई। हेड ने इस मैच में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज़ 3,000 वनडे रन पूरे किए थे। वह बेहद आक्रामक मूड में थे और तेज़ी से रन बना रहे थे, जिससे ऑस्ट्रेलिया एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था। हेड और कप्तान मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की मज़बूत साझेदारी हुई, जिसने ऑस्ट्रेलिया को एक ठोस शुरुआत दी।












Click it and Unblock the Notifications