IND vs AUS: कोहली को कई बार आउट करने वाले गेंदबाज का खुलासा, बताया क्या थी रणनीति

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नए गेंदबाजों के खिलाफ खासी परेशानी में दिखाई दिए हैं और आउट भी हुए हैं।

Murphy

IND vs AUS: विराट कोहली जिस मुकाम पर आज हैं, वर्ल्ड का हर गेंदबाज चाहता है कि वह उनका विकेट झटके। कोहली के सामने खेलते हुए उनको आउट करने की इच्छा गेंदबाजों की रहती है। कई गेंदबाजों की तरफ से ऐसा सुनने में भी आता है कि कोहली को आउट करना है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नागपुर टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू करने वाले गेंदबाज टॉड मर्फी ने कोहली को आउट किया था। उस अहसास को लेकर मर्फी की तरफ से अहम बयान आया है।

विराट कोहली मेरे दिमाग में थे

आईसीसी वेबसाईट से बातचीत करते हुए मर्फी ने कहा कि जब नागपुर टेस्ट में कोहली बल्लेबाजी करने के लिए गए, तो मेरी सोच में वह सबसे ऊपर थे। उनके जैसे बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करने की तरह ही मेरी सोच उस समय थी। उनको आउट करना अच्छा अनुभव था। भारत के बल्लेबाज जब क्रीज पर खड़े होते हैं, तो गेंदबाजी में अंतर नहीं होता, मैंने वास्तव में इस मुकाबले का आनन्द उठाया।

उनका विकेट बाद के मैचों में लेना शानदार रहा

मर्फी ने कहा कि नागपुर टेस्ट में कोहली का विकेट लेना आदर्श नहीं था लेकिन बाद में अच्छा था, जिस तरह की चीजें हम सोचकर कर रहे थे, वही हो रहा था। गौरतलब है कि टॉड मर्फी ने कोहली को इस सीरीज के तीन मैचों में अब तक तीन बार आउट किया है। नए गेंदबाज कुहनेमन ने भी उनको दो बार आउट किया है। कोहली क्रीज पर सेट होने के बाद आउट होकर जाते दिखे हैं। ऐसे में अहमदाबाद टेस्ट मैच में उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं।

अंतिम मैच देखने प्रधानमंत्री स्टेडियम में होंगे

चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। पिछले मैच में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी की है और मेहमान खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। अंतिम टेस्ट मैच को देखने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए मुकाबला अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+