IND vs AUS: 2-1 से सीरीज हार के बाद कड़ा कदम उठाने का समय, 3 भारतीय खिलाड़ियों को करना चाहिए बाहर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की एकदिवसीय सीरीज सिडनी में मुकाबले के साथ समाप्त हो गई। भारतीय टीम ने अंतिम मुकाबले में जीत अर्जित करते हुए सम्मान बचाने का काम किया लेकिन शुरुआत में दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा पहले ही जमा लिया था। अंतिम मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चल गया।

जहां बल्लेबाज अपना काम बखूबी कर पाने में नाकाम रहे, तो गेंदबाज भी कुछ कम नहीं थे। खासकर ऑल राउंडर की हैसियत से टीम में शामिल किये गए प्लेयर्स ने निराश करने वाला काम किया है। सीरीज में हार मिलने के बाद अब कुछ कड़े कदम भी उठाने पड़ेंगे और खराब प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।

ind vs aus

वॉशिंगटन सुंदर: सबसे पहला नाम सुंदर का ही आना चाहिए, उनको बैटिंग की वजह से टीम में चुना गया था और शुरुआती दो मैचों में वह नाकाम रहे। हालांकि गेंदबाजी में उनको कुछ विकेट मिले लेकिन ऑस्ट्रेलिया को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। सुंदर की गेंदबाजी से कोई इम्पैक्ट देखने को नहीं मिला। इस वजह से उनको बाहर करने का समय है क्योंकि बार-बार मौके देकर टीम का नुकसान तो नहीं किया जा सकता है।

नितीश रेड्डी: एक और ऑल राउंडर नीतीश रेड्डी ने भी इस इवेंट में अपना काम ठीक से नहीं किया। वह बैटिंग में बड़े शॉट जड़ने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए लेकिन गेंदबाजी में कुछ नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया में कंडीशंस भी मीडियम पेस के अनुकूल थी लेकिन नीतीश रेड्डी ने निराश किया। वह वनडे में खेलने के लिए फ़िलहाल तो फिट नहीं हैं।

मोहम्मद सिराज: सबसे ज्यादा निराश करने वाले प्लेयर का नाम मोहम्मद सिराज है। उनकी तरफ से गेंदबाजी में कोई धार देखने को नहीं मिली। रेड बॉल क्रिकेट में तहलका मचाने वाले सिराज की गेंदों में कोई दमखम नहीं दिखा। उनको सभी तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और वह सिर्फ 2 विकेट लेने में सफल हो पाए। इस तरह की गेंदबाजी से टीम को नुकसान हुआ और सीरीज में पराजय मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+