IND vs AUS: 19 साल बाद भारत में ऑस्ट्रेलिया रचेगा इतिहास! कप्तान पैट कमिंस को मिला बड़ा चैलेंज
IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार देर रात बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम भारत में 19 साल बाद टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। पैट कमिंस के लिए भारत को भारत में आकर हराना बड़ा चैलेंज साबित होने वाला है।

9 फरवरी से होगी सीरीज की शुरुआत
इन दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 19 साल में पहली बार भारत में सीरीज जीतना चाहेगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एलन बॉर्डर ने पैट कमिंस की कप्तानी से काफी प्रभावित हैं। लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि ऑस्ट्रेलिया का असली टेस्ट भारत में होगा। भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी ये सीरीज
एबीसी स्पोर्ट् पर बातचीत करते हुए एलन बॉर्डर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। टिम पेन के जाने के बाद पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन टेस्ट में दमदार रहा है। कमिंस की कप्तानी में टीम ने एशेज श्रृंखला 4-0 से जीतने के बद पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

भारत ने कर दिया है टीम का ऐलान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने पहले दो टेस्ट के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ-साथ न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को टेस्ट टीम में एंट्री दी गई है। इन दोनों खिलाड़ियों से खासी उम्मीदें होंगी।

पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान
भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।












Click it and Unblock the Notifications