IND vs AUS: ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की टेस्ट टीम में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाएंगे धमाल
IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चार मैच की इस सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ-साथ न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है।

सूर्यकुमार और किशन की टीम में एंट्री
वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन को टेस्ट टीम में एंट्री दी गई है। इसके अलावा टी-20 में अपने बल्ले से पूरी दुनिया में छाप छोड़ने वाले सूर्यकुमार यादव को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

जडेजा को पास करना होगा फिटनेस टेस्ट
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पहली बार टेस्ट टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर कहा है कि अभी उनके फिटनेस पर नजर रखा जाएगा। जडेजा को पिछले साल सितंबर की शुरुआत में एशिया कप के दौरान घुटने में चोट लगी थी। वह लंबे समय से टीम से बाहर हैं। फिटनेस पास करने पर जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया जाएगा।

पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान
भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम
भारतीय टी-20 टीम- हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
भारतीय वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।












Click it and Unblock the Notifications