IND vs AUS: केएस भरत ने 10 साल डेट करने के बाद की है गर्लफ्रेंड से शादी, पढ़ें Love Story
केएस भरत का खेल जितना कमाल कहा है, उतनी ही कमाल उनकी प्रेम कहानी है। उन्होंने दस साल तक डेट करने के बाद अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजलि नेदुनुरी से शादी की है।

KS Bharat Love Story: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच से विकेटकीपर केएस भरत ने टेस्ट डेब्यू किया है, जिस वक्त उन्हें मशहूर क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट कैप पहनाई,वो पल उनके लिए काफी अनमोल था क्योंकि ना जाने वो कितने लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। उन्हें इस मैच में भारत के स्टारकीपर ऋषभ पंत की जगह शामिल किया गया है ,जो कि सड़क दुर्घटना में चोटिल हो जाने की वजह से इस वक्त क्रिकेट से दूर हैं।

'हेड कोच राहुल द्रविड़ को दिया श्रेय'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने पंत को ही रिप्लेस किया था लेकिन तब उन्हें सिर पर चोट लग जाने की वजह से खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। केएस भरत ने खुद को टेस्ट कैप मिलने पर खुशी जताई है और इसका श्रेय मां-पिता के आशीर्वाद , कोच जयकृष्णा राव और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को दिया है। बीसीसीआई ने इस बारे में उनका एक वीडियो भी शेयर किया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोट: सारी तस्वीरें KS Bharat के फेसबुक अकाउंट से ली गई हैं

बिना डेब्यू के ही मैदान में उतरे थे केएस भरत
केएस भरत ने भले ही आज टेस्ट डेब्यू किया है लेकिन वो अपने खेल का जौहर भारत- न्यूजीलैंड के बीच हुए कानपुर टेस्ट में दिखा चुके हैं, जब उन्हें मैच के तीसरे दिनऋद्धिमान साहा की जगह विकेटकीपिंग करनी पड़ी थी, बिना डेब्यू के ही उन्होंने उस दिन अपने खेल से सबको आकर्षित कर लिया था।
कमाल की है भरत की प्रेम कहानी
मालूम हो कि केएस भरत का खेल जितना कमाल कहा है, उतनी ही कमाल उनकी प्रेम कहानी है। उन्होंने एक दो साल नहीं बल्कि पूरे दस साल तक डेट करने के बाद अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजलि नेदुनुरी से शादी की है, कोरोना काल में दोनों में विवाह किया था इसलिए इस शादी में बहुत करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
नोट: सारी तस्वीरें KS Bharat के फेसबुक अकाउंट से ली गई हैं

बचपन का प्यार है अंजलि, 2020 में हुई शादी
मालूम हो कि अंजलि भी केएस की ही तरह विशाखापटनम की हैं, उन्होंने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एमटेक किया है और इस वक्त mechanical engineer के रूप में R&D department में काम कर रही हैं। उनकी और केएस की दोस्ती स्कूलडेज से शुरू हुई थी। बचपन की दोस्ती बड़े होते-होते प्रेम में बदल गई और इस प्रेमी जोड़े ने 5 अगस्त 2020 में सात फेरे ले लिए, अपनी शादी की खबर खुद भरत ने ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
नोट: सारी तस्वीरें KS Bharat के फेसबुक अकाउंट से ली गई हैं

मम्मी-पापा का टैटू बनवाया
मालूम हो कि मूल रूप से आंध्रा के रहने वाले केएस भरत का पूरा नाम कोना श्रीकर भरत है और उनके पिता श्रीनिवास राव नौसेना में डाकयार्ड कर्मचारी हैं जबकि मां कोना देवी हाउस वाइफ हैं, उनकी एक बहन है, जिसका नाम मनोगना लोकेश है। अपने मां-बाप को अपना भगवान मानने वाले केएस भरत ने अपने सीने पर अपने मम्मी-पापा का ही टैटू बनवाया है। बचपन से ही क्रिकेट का शौक रखने वाले केएस भरत ने काफी संघर्ष के बाद टीम इंडिया में जगह बनाई है।
नोट: सारी तस्वीरें KS Bharat के फेसबुक अकाउंट से ली गई हैं
आरसीबी आईपीएल टीम का हिस्सा हैं केएस
वो रणजी मैचों में तिहरा शतक जड़ने वाले एकमात्र विकेटकीपर हैं,घरेलू क्रिकेट में 4143 रन बनाने वाले केएस इस वक्त विराट कोहली वाली आरसीबी आईपीएल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वो आईपीएल की दिल्लीडेयरडेविल्स से खेलते थे। आरसीबी ने उन्हें साल 2021 की नीलामी में खरीदा था।
नोट: सारी तस्वीरें KS Bharat के फेसबुक अकाउंट से ली गई हैं
Recommended Video

-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications