Suryakumar Yadav's flop in ODIs: क्या कोहली हैं सूर्यकुमार के वनडे में फ्लॉप होने की वजह?

Visakhapatnam ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय दिग्गजों ने टीम की लुटिया डुबा दी लेकिन सबसे ज्यादा निराश सूर्यकुमार यादव ने किया।

Suryakumar Yadavs flop in ODIs

Suryakumar Yadav oneday career: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे मैच में जिस तरह से टीम इंडिया हारी उसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। भारत के सभी स्टार बल्लेबाज इस तरह से मेहमान टीम के आगे नतमस्तक हो गए जैसा लगा ही नहीं वो सभी इंटरनेशनल लेवल के प्लेयर्स हैं। वैसे तो इस मैच में सारे स्टार्स बल्लेबाज फेल रहे लेकिन सबसे ज्यादा उंगली अगर किसी पर उठ रही हैं तो वो है सूर्यकुमार यादव, जो कि बिना खाता खोले इस वनडे में आउट हुए। आपको बता दें कि टी20 मैच के बाहुबली कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के लंबे फार्मेट में लगातार फ्लॉप चल रहे हैं, जिसके बाद लोग उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठा रहे हैं।

 सूर्यकुमार यादव वनडे में लगातार फेल

सूर्यकुमार यादव वनडे में लगातार फेल

लेकिन सोचनीय विषय ये है कि जो प्लेयर टी 20 का 'मिस्टर 360' कहलाता है, जिसने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर अपने खेल का लोहा दिखाया है। जिनके बारे में कहा जाता है कि क्रिकेट की किताब का ऐसा कोई शॉट नहीं जो कि सूर्यकुमार यादव नहीं जानते हैं तो फिर ऐसा क्यों हो रहा है कि साल 2022 में अपने खूबसूरत खेल से विजडन लिस्ट में जगह बनाने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में लगातार फेल हो रहे हैं?

अब तक वनडे बेस्ट स्कोर 34 रन

आपको बता दें कि फरवरी 2022 से अब तक 13 वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने मात्र दो पारियों में 30 का आंकड़ा पार किया है, उनका अब तक वनडे बेस्ट स्कोर 34 रन है।

 सूर्यकुमार तीन नंबर पर तेजी से बैटिंग करते हैं

सूर्यकुमार तीन नंबर पर तेजी से बैटिंग करते हैं

क्रिकेट के दिग्गजों के मुताबिक क्रिकेट के इस धुरंधर का वनडे में फ्लॉप होने के पीछे इनकी टीम में पोजिशन फिक्स ना होना है। टी 20 में सूर्यकुमार नंबर तीन पर खेलते हैं। टी 20 के गेम में Playoff काफी मायने रखता है ऐसे में सूर्यकुमार तीन नंबर पर तेजी से बैटिंग करते हुए काफी तेज स्कोर करते हैं लेकिन वनडे का गणित इसे थोड़ा उलट होता है।

वनडे में नंबर तीन पर बैटिंग कोहली करते हैं

एकदिवसीय मैचों में नंबर तीन पर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली खेलते हैं, ऐसे में सूर्य कुमार को उनसे बाद या उससे भी नीचे भेजा जाता है। वनडे में नीचे के नंबर पर ताबड़़तोड़ बैटिंग करना उतना ईजी शायद उनके लिए नहीं है क्योंकि तब तक बॉल पुरानी हो चुकी होती है और सू्र्यकुमार तेजी से खेलने के चक्कर में लगातार प्लॉप हो रहे हैं।

हिट नंबर्स नहीं बल्कि धैर्य की जरूरत है...

हिट नंबर्स नहीं बल्कि धैर्य की जरूरत है...

अब कोहली की जगह तो बदली नहीं जा सकती है और उनकी मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को नंबर तीन पर बैटिंग मिलना नामुमकीन ही है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव को वनडे में जगह बनाने के लिए हिट नंबर्स नहीं बल्कि धैर्य की जरूरत है । अगर आप सूर्य के वनडे बैटिंग आर्डर पर नजर दौड़ाएंगे तो आप देंखेगे कि किस तरह से उनकी जगह बदली गई है।

  • 4rth नंबर पर चार बार बैटिंग
  • 5th नंबर पर 11 बार बैटिंग
  • 6th नंबर पर 3 बार बैटिंग
अटैकिंग सूर्यकुमार यादव ने किया निराश

अटैकिंग सूर्यकुमार यादव ने किया निराश

बैटिंग पोजिशन फिक्स ना होने की वजह से अटैकिंग सूर्यकुमार यादव लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, अगर उन्हें टीम में जगह बनानी हैं तो उन्हें धैर्य के साथ अपने गेम में बदलाव करने ही होंगे। मालूम हो कि साल 2021 में अपना पहला वनडे खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक 21 एकदिवसीय मैच में मात्र 433 रन ही बनाए हैं। न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज में सूर्यकुमार ने तीन मैचों में 31,0 और 14 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडेसीरीज में दोनों मैचों में तो वो जीरो पर आउट हो चुके हैं।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Suryakumar Yadav का बल्ला हुआ खामोश, Starc के आगे निकला दम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+