'गाबा पर दो दिन में मैच खत्म हो गया था', इंदौर की पिच को खराब रेट किए जाने पर सुनील गावस्कर ने किया सवाल

Indore Pitch: भारत में टेस्ट मैचों की पिचों पर लगातार विदेशी मीडिया की अंगुली उठती रही है। अब आईसीसी ने इंदौर की पिच का खराब रेटिंग दी है जिस पर सुनील गावस्कर ने गाबा की पिच के बारे में बात की है जहां दो दिन में ही मैच ख

IND vs AUS

IND vs AUS: बल्लेबाजी दिग्गज सुनील गावस्कर ने आईसीसी (ICC) को आड़े हाथों लेते हुए कहा है जब गाबा की पिच पर मैच दो दिन में खत्म हो गया था तब कितने डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए थे। गावस्कर का ये गुस्सा तब आया है जब आईसीसी ने इंदौर की पिच (Indore Pitch Rating) को खराब रेट करते हुए तीन डिमेरिट पॉइंट्स दिए हैं। यहां पर मैच दो दिन एक सेशन में खत्म हो गया था और गेंद ने शुरुआती ओवरों में ही टर्न लेना शुरू कर दिया था। रोहित शर्मा के मुताबिक ये पिचें भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ही बनवाई थी लेकिन अपने खोदे गड्ढे में 'स्पिन के ये महान खिलाड़ी' खुद गिर गए।

ICC Pitch Rating पर सवाल

पूरी उम्मीद है अहमदाबाद में भी टर्निंग पिच मिलनी हैं जो आईसीसी के रडार में होगी लेकिन भारतीय दिग्गज गावस्कर को इस बात से आपत्ति से भारतीय पिचों को निशाना क्यों बनाया जाता है जबकि गाबा पिच पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया था।

उन्होंने इंडिया टूडे से बात करते हुए ये सब कहा जहां वे उस मैच के रेफरी के बारे में जानना चाहते हैं। ताजा मैच में मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने कहा कि होल्कर क्रिकेट स्टेडियम की पिच शुरू से ही स्पिनरों के पक्ष में थी और बल्ले और गेंद के बीच उचित कंपटीशन प्रदान नहीं करती थी।

ब्रॉड ने कहा, "पिच, जो बहुत सूखी थी, शुरू से ही स्पिनरों के पक्ष में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन प्रदान नहीं करती थी। मैच की पांचवीं गेंद पिच की सतह को तोड़ती रही और बाद में गेंद बीच-बीच में सतह को तोड़ती रही जिससे सीम मूवमेंट बहुत कम या बिल्कुल नहीं हुआ और पूरे मैच में अत्यधिक और असमान उछाल रहा।'

जहां तक गावस्कर के सवाल की बात है तो गाबा की जिस पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, उसे 'बिलो एवरेज' रेटिंग दी गई और सिर्फ एक डिमेरिट अंक दिया गया।

आईसीसी की रिपोर्ट में कहा गया, "कुल मिलाकर, इस टेस्ट मैच के लिए गाबा की पिच गेंदबाजों के पक्ष में थी। अतिरिक्त उछाल और कभी-कभार अत्यधिक सीम मूवमेंट था। दूसरे दिन कुछ गेंद नीचे पड़कर भी आई, जिससे बल्लेबाजों के लिए साझेदारी बनाना बहुत मुश्किल हो गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+