IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में स्टीव स्मिथ ही होंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान! भारत नहीं लौटे हैं पैट कमिंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैट कमिंस अभी भारत नहीं लौटे हैं। ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ही टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

Steve Smith

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराने वाले कप्तान स्टीव स्मिथ सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पैट कमिंस का भारत आना अभी मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में अगले टेस्ट मैच में भी स्टीव स्मिथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। हालांकि स्टीव स्मिथ ने इंदौर टेस्ट जीतने के बाद दो टूक यह कहा था कि ऑस्ट्रेलिया का फुल टाइम कप्तान बनने की उनकी कोई महत्वकांक्षा नहीं है, लेकिन पैट कमिंस के नहीं आने पर स्मिथ को ही कप्तानी करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया के कोच ने दी अहम जानकारी

पैट कमिंस के भारत लौटने के बारे में जानकारी देते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि हम रोज उनसे संपर्क कर रहे हैं, खुद पैट कमिंस भी भारत में अपनी टीम से संपर्क में हैं। मैच शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं, तो हम पैट के साथ रोजाना इसको लेकर सलाह लेते रहेंगे। कोच ने आगे कहा कि इस कठिन समय में हमारे विचार अभी भी उनके और उनके परिवार के साथ हैं। हम रोजाना उनके साथ लगातार संपर्क में हैं, इसलिए फिलहाल वह यहां नहीं हैं और टेस्ट मैच कुछ दिन दूर है, इसलिए हम पैट के साथ रोजाना चर्चा करेंगे।

सीरीज में 2-1 से आगे है भारत

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ ने इंदौर टेस्ट में टीम की कमान संभाली थी। नागपुर और दिल्ली टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में वापसी की। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की थी। हालांकि भारत अभी भी 2-1 से आगे है। दिल्ली टेस्ट हारने के बाद टीम के रेग्युलर कप्तान पैट कमिंस सिडनी लौट गए थे, जहां उनकी मां की तबियत खराब थी। पैट कमिंस अब वनडे सीरीज के लिए भी मुश्किल ही भारत लौट सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+