IND vs AUS: रवि शास्त्री की बकवास बातों से फर्क नहीं पड़ता, रोहित ने लगाई जमकर लताड़

इंदौर टेस्ट में रवि शास्त्री ने कुछ बातों का जिक्र किया था, इनका जवाब रोहित शर्मा ने अब तीखे शब्दों में दिया है।

Rohit sharma

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन्दौर टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार को लेकर आलोचना हुई थी। कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस पर बयान दिए। उनके अलावा पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी आलोचना करते हुए कहा था कि ओवरकॉन्फिडेंस में टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इन बातों का जवाब दिया है। उन्होंने इस तरह की बातों को बकवास बताया है। अहमदाबाद में चौथे टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

रोहित शर्मा को आया जबरदस्त गुस्सा

रोहित शर्मा को आया जबरदस्त गुस्सा

रोहित शर्मा को इस तरह की आलोचना का काफी गुस्सा आया है। उन्होंने कहा कि आप एक टीम के रूप में हर गेम में जीत हासिल करना चाहते हैं। जब आप दो मैचों में जीत दर्ज करते हैं तो बाहर बैठे हुए लोग मानते हैं कि हम ओवरकॉंफिडेंट हो गए हैं। इस तरह की बातें बकवास होती हैं।यह साधारण सी बात है कि आप दो मैचों के बाद जीतना बंद नहीं करना चाहते। जो लोग ओवरकॉंफिडेंट की बात करते हैं, और ये ड्रेसिंग रूम का हिस्सा भी नहीं होते हैं तो उनको पता नहीं रहता कि क्या बात होती है।

शास्त्री खुद हमारे कोच रह चुके हैं

शास्त्री खुद हमारे कोच रह चुके हैं

रोहित शर्मा ने कहा कि अगर आप सभी मैचों में जीत दर्ज करना चाहते हैं और लोग इसे अति आत्मविश्वास करते हैं, तो हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता। शास्त्री कुछ समय पहले तक टीम में हमारे कोच रहे हैं और उनको यह मालूम है कि जब हम खेलते हैं, तो किस तरह की मानसिकता होती है। जब आप खेलते हैं, तो निर्मम होते हैं और यही शब्द इस्तेमाल करने के लिए सही है।

अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा

अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा

गौरतलब है कि इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को 9 विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा था। इससे पहले नागपुर और दिल्ली में दो मैच टीम इंडिया ने जीते थे। इसके बाद हार से काफी लोग निराश हुए थे। अगला मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी बतौर दर्शक शामिल रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+