IND vs AUS: रोहित शर्मा से किया बुमराह की गैरमौजूदगी पर सवाल, कप्तान ने कहा- अब तो पड़ गई है टीम को आदत
IND vs AUS: रोहित शर्मा इस सच्चाई को अब स्वीकार करना चाहते हैं टीम को जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के सच को स्वीकार करना होगा। बुमराह ने हाल ही में अपनी सर्जरी कराई है।

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा जब उनको विशाखापत्तन में 10 विकेट से हार केवल 11 ओवर में झेलनी पड़ी। इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।
इन दौरान मिशेल स्टार्क ने 5 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। फिर मिशेल मार्श ने नाबाद 66 और ट्रेविस हेड ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली और महज 11 ओवर में ही 121 रनों की नाबाद ओपनिंग साझेदारी की।
मैच के बाद रोहित शर्मा से जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी के बारे में पूछा गया जो लंबे समय से क्रिकेट से बाहर हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड में अपनी बैक सर्जरी करा चुके हैं। भारतीय कप्तान ने कहा कि बुमराह की चोट और उसके बाद उनकी गैरमौजूदगी कुछ ऐसी है जिसकी टीम को अब आदत हो गई है। टीम को बुमराह के बिना आगे बढ़ना होगा।
रोहित ने कहा, "बुमराह अब आठ महीने से अधिक समय से मौजूद नहीं हैं, और टीम को इसकी आदत पड़ चुकी हैं। बुमराह की जगह भरना काफी मुश्किल है। हम सभी जानते हैं कि वह एक क्वालिटी गेंदबाज है लेकिन अब वह हमारे लिए उपलब्ध नहीं है। तो इस बारे में सोचने का फायदा नहीं है।"
उन्होंने कहा, "हमें आगे बढ़ना है। इस दौरान सिराज, शमी ने अपना काम किया है। शार्दुल ठाकुर, उनादकट, उमरान मलिक जैसे गेंदबाज अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
बता दें कि बार बार स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण टीम से अंदर बाहर होने वाले बुमराह आखिरी बार सितंबर 2022 में भारत के लिए खेले थे। उन्होंने पहले कंजरवेटिव उपायों से खुद को फिट करने की कोशिश की लेकिन बाद में सर्जरी ही करानी पड़ी। अब यह भी नहीं पता कि वे सर्जरी के बाद पहले जैसे गेंदबाज रह पाएंगे या नहीं। हो सकता है वे हार्दिक की तरह सर्जरी कराने के बाद सफेद गेंद फॉर्मेट तक ही खुद को सीमित रखें।












Click it and Unblock the Notifications