IND vs AUS: नागपुर टेस्ट की पूर्व संध्या पर पिच को लेकर उठा सवाल, रोहित ने दिया 'परफेक्ट' जवाब

कुछ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों और पूर्व क्रिकेटरों को लगता है कि नागपुर की पिच से छेड़छाड़ की जा रही है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारत के कप्तान रोहित शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इसका सटीक जवाब दिया

IND vs AUS:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ टेस्ट के बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलने जा रहे हैं। महज कुछ घंटे ही रह गए हैं और जैसा की उम्मीद थी पिच पर पहले ही बहस होनी शुरू हो गई है। नागपुर की पिच को लेकर चर्चा है जहां पहला टेस्ट होना है। इस पिच पर'छेड़छाड़' किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। कुछ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों और पूर्व क्रिकेटरों को लगता है कि भारत अलग-अलग तरीके से पिच तैयार कर रहा है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारत के कप्तान रोहित शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इसका सटीक जवाब दिया।

क्रिकेट पर ध्यान दें

क्रिकेट पर ध्यान दें

रोहित ने पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पिच पर एक सवाल के जवाब में कहा कि ध्यान मैच पर होना चाहिए न कि पिच पर। उन्होंने कहा, 'सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दें, पिच पर नहीं। सभी 22 लोग क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं।"

हालांकि पिच भारत की है तो स्पिन को तो परंपरागत तौर पर मदद मिलने ही जा रही है और रोहित ने ये फैक्ट स्वीकार किया कि सतह स्पिनरों को मदद करने वाली है। इसलिए उन्होंने स्ट्राइक रोटेट करने के महत्व पर जोर दिया।

पिच भारत की है तो स्पिन होगी ही

पिच भारत की है तो स्पिन होगी ही

रोहित ने कहा, "एक प्लान होना महत्वपूर्ण है। हर किसी का तरीका अलग होता है। कुछ को स्वीप करना पसंद है तो कुछ को गेंदबाज के ऊपर से मारना। आपको स्ट्राइक रोटेट करने की जरूरत होती है और कभी-कभी आपको पलटवार करने की जरूरत होती है। कप्तान अपनी ओर से अलग-अलग चीजों को ट्राई करने की कोशिश करेंगे और फील्ड के साथ गेंदबाजी में बदलाव समय-समय पर होते रहेंगे। इसलिए आपको उसके अनुसार योजना बनाने और खेलने की जरूरत है।'

ऑस्ट्रेलिया को हराना चुनौतीपूर्ण होगा

ऑस्ट्रेलिया को हराना चुनौतीपूर्ण होगा

रोहित ने स्वीकार किया कि 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराना चुनौतीपूर्ण होगा, हालांकि भारत ने भी खुद को बढ़िया तरह से तैयार करने के लिए वो सब काम किया है जो जरूरी है।

रोहित ने जोर देकर कहा, "हमारे पास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए चार ठोस टेस्ट मैच हैं और हम श्रृंखला जीतना चाहेंगे जो चुनौतीपूर्ण होने जा रही है और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। तैयारी ही अहम है। यदि आप अच्छी तैयारी करते हैं, तो आपको रिजल्ट मिलेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+