IND vs AUS: कार्तिक और रोहित के बीच दिखी जबरदस्त बॉडिंग, पहले चूमा हेलमेट फिर सौंप दी ट्रॉफी, Video Viral
खेल डेस्क, 26 सितंबर। रविवार को हैदराबाद में खेले गए रोमाचंक मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से शिकस्त देते हुए 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मालूम हो कि कल ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 1 गेंद रहते 6 विकेट से ये मैच जीत लिया और इसी के साथ ही उसने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न
मालूम हो कि भारत ने 9 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में घर में पराजित किया है। इस जीत के बाद जश्न तो बनता ही था, तो टीम इंडिया ने इसे मनाया भी बखूबी लेकिन इस जश्न के दौरान एक खास चीज देखने को मिली और वो थी दिनेश कार्तिक और कैप्टन रोहित शर्मा के बीच की जबरदस्त बॉडिंग।

कैप्टन ने दिनेश को सौंप दी ट्रॉफी
दरअसल मैच के साथ सीरीज जीतने के बाद जब ट्रॉफी उठाने की बात आई तो कैप्टन रोहित शर्मा ने अपने साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को यह मौका दिया, जबकि आमतौर पर ये ये मौका युवा खिलाड़ियों को दिया जाता है लेकिन रोहित ने ये मौका दिनेश कार्तिक को दिया, जिनके साथ साथी खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। मस्ती करने वालों में हार्दिक पांड्या का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

BCCI ने शेयर किया जश्न का Video
BCCI ने खुद टीम इंडिया की सीरीज जीत के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहा है, लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि रोहित कल पूरी तरह से दिनेश कार्तिक पर फिदा थे।

रोहित ने चूमा कार्तिक का हेलमेट
दरअसल खेल के दौरान जब दिनेश कार्तिक ने अक्षर पटेल के थ्रो पर रनआउट किया था,उस वक्त भी कप्तान रोहित शर्मा अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए थे और खुशी में आकर दिनेश कार्तिक के हेलमेट को चूम लिया था। वो भी तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसपर लोगों ने जमकर मजे भी लिए थे।

कार्तिक और रोहित के बीच दिखी जबरदस्त बॉडिंग
गौरतलब है कि इस पूरी सीरीज में दिनेश कार्तिक और रोहित के बीच जबरदस्त बॉडिंग देखी गई। पहले मैच में रोहित ने दिनेश की गर्दन ही पकड़ ली थी तो दूसरे मैच में वो उन्हें हग करते दिखे थे और तीसरे मैच में उन्होंने हेलमेट चूमा था और अब मैच के बाद उन्होंने ट्रॉफी उठाने के लिए कार्तिक को ही कहा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी ट्यूनिंग है।
भारत साउथ अफ्रीका से भिड़ने जा रहा है
अब भारत साउथ अफ्रीका से भिड़ने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होने जा रही है। जिसका पहला मैच 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications