IND vs AUS: केएल राहुल या शुभमन गिल? रिकी पोंटिंग ने बताया किसे खेलना चाहिए अहमदाबाद टेस्ट

Ahmedabad Test: इस सीरीज में ना तो केएल राहुल कुछ खास कर सके और ना ही उनके स्थान पर आए शुभमन गिल शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। रिकी पोंटिंग ने बताया है इन दोनों में किसे खेलना चाहिए।

IND vs AUS

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल और शुभमन गिल ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में सफलता हासिल नहीं की है। भारत के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए राहुल को टीम में रखा और तीसरे मैच में गिल को। गिल थोड़े से बेहतर लगे लेकिन इन टर्निंग पिचों पर वे भी कुछ नहीं कर सके। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के लिए दोनों को एक ही टीम में खिलाने का आग्रह किया।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत अभी भी नहीं पहुंचा है। अहमदाबाद टेस्ट के लिए पोंटिंग ने सुझाव दिया कि गिल ओपनिंग कर सकते हैं और राहुल अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में मध्य क्रम में नीचे जा सकते हैं।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर कहा, "केएल राहुल और शुभमन गिल ने इन दोनों लोगों ने थोड़ा टेस्ट मैच क्रिकेट खेला है और आप संभावित रूप से उन दोनों लोगों को एक ही टीम में रख सकते हैं। शुभमन ओपन कर सकता है और केएल नीचे जा सकता है।"

पोंटिंग ने आगे कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुननी चाहिए जो इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुकूल हो क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में ही होने जा रहा है।

पंटर ने कहा, ये केवल एक टेस्ट मैच है, तो आपको ऐसी टीम चुननी है जो उन हालातों के हिसाब से बेस्ट हो। ओवल में जब तक सूरज निकलता रहता है तो वहां लंबी बैटिंग की जा सकती है। लेकिन भारत में हम यहां काफी कठिन हालातों को देख रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया को ऐसी टीम चुननी चाहिए जो उनको आगे एक टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया पहले ही टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है लेकिन भारत के लिए अहमदाबाद टेस्ट जीत ही दूसरे स्थान के लिए दरवाजे खोलेगी। अगर मैच ड्रा भी रहा तो भी भारत पहुंच जाएगा। लेकिन हार की स्थिति में उनको श्रीलंका के न्यूजीलैंड में प्रदर्शन पर निर्भर होना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+