IND vs AUS: बुमराह हुए ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय टिप्पणी के शिकार? फैन्स ने जमकर काटा बवाल

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने धांसू गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट अपने नाम किये। हालांकि दूसरे छोर से बुमराह को उतना सहयोग नहीं मिल पाया।

दूसरे दिन के खेल में ब्रिटिश कमेंटेटर ईशा गुहा विवादों के घेरे में आ गईं। फैन्स ने भी उनको पकड़ लिया। उनका कमेन्ट नस्ल से जुड़ा हुआ था। दूसरे दिन जब बुमराह ने दो विकेट लेने भारत को अच्छी शुरुआत दी, तब ईशा गुहा की तरफ से एक टिप्पणी आई। वह फॉक्स क्रिकेट पर ऑन एयर थीं।

bumrah

उन्होंने बुमराह को MVP (मोस्ट वैल्युएबल प्राइमेट) कहा। यह सबसे मूल्यवान चीज से संबधित फ्रेज है लेकिन इसके मतलब अलग-अलग हो सकते हैं। यहाँ प्राइमेट अहम है, जो किसी जानवरों (बंदर भी हो सकते हैं) के ग्रुप में खास अंग और उच्च बुद्धि वाले जानवर को कहा जाता है।

ईशा के साथ मौजूद ब्रेट ली ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया लेकिन एपिसोड ऑन एयर हो गया। एक्स पर फैन्स ने जल्दी इस मामले को उठा दिया। ईशा ने MVP कहा तब तक ठीक था क्योंकि इसका मतलब मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर हो सकता था लेकिन बाद में फुल फॉर्म में इसका वर्णन कर प्राइमेट कहा। फैन्स ने इस पर सवाल खड़ा कर दिया।

एक यूजर ने इस कमेन्ट के बाद हरभजन और सायमंड्स के बीच हुए मंकीगेट काण्ड को याद दिया। 2007-08 में भज्जी के एक हिंदी में बोले गए वाक्य को कंगारुओं ने बंदर यानी मंकी मान लिया था। बाद में भज्जी पर कार्रवाई हुई थी। भारत ने प्रोटेस्ट किया, तब आरोप हटाए गए। ईशा गुहा के कमेन्ट को भी लोगों ने अब नस्लभेद से जोड़ा है।
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने धाकड़ बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 405 रन बनाए। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारियां खेली। दोनों ने बेहतरीन भागीदारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+