Ind vs Aus: जसप्रीत बुमराह के बाद सिराज ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में झटके दो विकेट, देखें वीडियो
Ind vs Aus Mohammed Siraj: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज़ के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की गेंदबाजी दमदार दिख रही है। जसप्रीत बुमराह ने दिन के चौथे ओवर में मार्नस लाबुशेन को सिर्फ 2 रन पर आउट किया, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने सैम कोंस्टास को 23 रन पर आउट कर भारत की स्थिति और मजबूत की।
सिराज ने बरपाया कहर (Ind vs Aus Mohammed Siraj)
भारत ने मैच में बढ़त बनाने के लिए दूसरे दिन शानदार शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया को पहले सेशन में ही तीन बड़े झटके दे दिए। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अब ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा दिया है। दूसरे दिन पिच से मदद मिल रही थी और भारतीय गेंदबाजों ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। मोहम्मद सिराज ने 12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को शानदार तरीके से आउट किया।

गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन
हेड ने अपनी पारी में केवल चार रन बनाए और एक चौका लगाया। उनकी जल्दी आउट होने से ऑस्ट्रेलिया की टीम पर दबाव बढ़ गया। केएल राहुल ने स्लिप में एक बेहतरीन कैच लेकर सिराज को एक यादगार विकेट दिलाने में मदद की। अब तक भारतीय टीम ने अपनी गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को डजल्द से जल्द आल आउट करने की होगी।
भारत ने बनाए 185 रन
भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमटने के बाद गेंदबाज मुकाबले में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों के लिए रन बनाना कठिन साबित हुआ। रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन, और यशस्वी जायसवाल 10 रन ही बना सके। कुल मिलाकर, भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी।












Click it and Unblock the Notifications