IND vs AUS: कौन है टीम इंडिया का मिस्टर फिक्स इट? जताई कप्तान बनने की इच्छा, नाम दर्ज है कई रिकॉर्ड
IND vs AUS 5th Test Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का पहला दिन रोमांचक रहा। शुरुआती दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल एक विकेट के नुकसान पर 9 रन पर समाप्त किया। दिन के अंत में जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाने में कामयाबी हासिल की।
भारत ने बनाए 185 रन (IND vs AUS 5th Test Day 1)
केएल राहुल ने उस्मान ख्वाजा का जबरदस्त कैच किया, जिसके बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। ख्वाजा के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया 176 रन से पीछे रह गया। सैम कॉन्स्टन 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 185 रन का मामूली स्कोर बनाया, ऐसे में गेंदबाजों की कोशिश भी ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आल आउट करने की होगी।

कई खिलाड़ियों की है कप्तान बनने की चाहत
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जब रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे, तब कुछ खिलाड़ियों ने टीम की कप्तानी करने की इच्छा जताई। इन खिलाड़ियों का मानना था कि इस दौरे पर कुछ खास करना होगा और उनका दावा था कि वे टीम की कप्तानी संभालने के लिए सक्षम हैं।
कौन है भारत का 'मिस्टर फिक्स-इट'
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एक सीनियर खिलाड़ी ने अंतरिम कप्तान बनने की इच्छा व्यक्त की और खुद को 'मिस्टर फिक्स-इट' के रूप में पेश किया। हालांकि, अभी तक इस खिलाड़ी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह खिलाड़ी टीम का एक सीनियर सदस्य है। सूत्रों की मानें तो ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं।
कमाल का रहा है रिकॉर्ड
विराट कोहली का बतौर टेस्ट कप्तान रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी संभाली और टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं। कोहली के नेतृत्व में भारत ने विदेशों में भी सफलताएं हासिल की। विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत फैंस के लिए यादगार है। कोहली की कप्तानी में भारत ने लगातार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज जीतीं और उनका खुद का व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा, जिससे वह भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक माने गए।












Click it and Unblock the Notifications