IND vs AUS: कुलदीप यादव तुरंत ऑस्ट्रेलिया छोड़ लौट रहे भारत, अगले 2 टी20 नहीं खेलेंगे, क्या है कारण
IND vs AUS: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दो टी20 मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। वह तुरंत प्रभाव से ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत लौट रहे हैं और खास वजह से यह फैसला लिया गया है।
कुलदीप अब इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे, जो 6 नवंबर से बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेलेगी। यह सीरीज़ भारत और मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ की तैयारियों का हिस्सा है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा। कुलदीप के लिए यह रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी फॉर्म और रिदम को परखने का बेहतरीन मौका होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टी20 मैच में, जिसमें टीम इंडिया ने सीरीज़ बराबर की, कुलदीप यादव को भी प्लेयिंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।
अंतिम बाद टेस्ट कब खेले थे कुलदीप यादव
पिछले कुछ समय से कुलदीप की टेस्ट मैचों में उपस्थिति काफी सीमित रही है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में उन्हें एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में हिस्सा लिया था। इसके बाद जब भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेले, तो कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 विकेट झटके थे, जिसमें एक बार उन्होंने पांच विकेट भी अपने नाम किए थे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने भारत दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने वाली है, इसके लिए टीम की घोषणा फ़िलहाल नहीं हुई है। टेस्ट टीम के कुछ खिलाड़ी रणजी खेल रहे हैं, तो कुछ प्लेयर्स दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेलकर खुद को तैयार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications