IND vs AUS Match Prediction: वर्ल्ड कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND vs AUS, Head to Head: आज एक बार फिर 19 नवंबर 2023 की यादें ताजा हो गई हैं, क्योंकि भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार है। यह ICC टूर्नामेंट का सेमीफाइनल या फाइनल नहीं है, लेकिन भारत सुपर 8 स्टेज में अपने वनडे विश्व कप फाइनल की हार का बदला लेना चाहेगा। सेंट लूसिया में खेला जाने वाला यह मैच दोनों टीमों का सुपर 8 चरण का अंतिम मैच होगा। एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
IND vs AUS Match: वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर ऑस्ट्रेलिया
भारत पहले ही दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान से हार गया है और टी20 विश्व कप के 2024 संस्करण से बाहर होने से सिर्फ एक मैच दूर है। ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफिकेशन की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि वे भारत को हराते हैं या इस उम्मीद पर कि बांग्लादेश अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

IND vs AUS Match: दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर
ऑस्ट्रेलिया को पिछले मैच में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां वे 149 रनों का पीछा करने में विफल रहे। लेकिन इस हार से ऑस्ट्रेलियाई टीम का जोश कम नहीं हुआ होगा, और वे फिर से वापसी की तलाश में होंगे।
IND vs AUS Match: हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इस फॉर्मेट में कुल 31 T20I मैच में आमना-सामना किया है। इस दौरान भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 जीते हैं। भारत आज के मैच में 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए तैयार होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुरुष टी20 विश्व कप में पांच मैच खेले गए हैं। भारत ने तीन जीत और दो हार के साथ थोड़ा दबदबा बनाए रखा है।
ये भी पढ़ें- AUS vs IND: भारत-ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप मैच की ये है बेस्ट Dream11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
IND vs AUS Match: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों जिस स्टेज पर हैं ऐसी स्थिति में किसी एक टीम का नाम लेना इतना आसान नहीं होगा, लेकिन भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके लिए टीम इंडिया को बढ़त देनी बनती है। भारत के बल्लेबाज अपना काम बखूबी कर रहे हैं जबकि गेंदबाजी बेहतरीन रही है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ धीमी पिच पर संघर्ष किया। इसलिए, पूरी संभावना है कि आज का मैच भारत के ही पक्ष में जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications