IND vs AUS: जोश हेजलवुड अगले दो टेस्ट से भी हुए बाहर, वॉर्नर समेत यह चार खिलाड़ी भी लौट जाएंगे ऑस्ट्रेलिया!

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वो चोट के कारण पहले दो शुरुआती मैचों से बाहर हुए थे, लेकिन अभी उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है।

Josh Hazlewood

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एक तरफ कंगारू टीम पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ टीम को अगले टेस्ट मैच से पहले एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के अहम फास्ट बॉलर जोश हेजलवुड अब पूरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हेजलवुड अभी तक चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं, इसलिए उन्हें अगले दो टेस्ट मैच के लिए भी टीम से बाहर बैठना पड़ेग।

ऑस्ट्रेलिया लौटे पैट कमिंस

आपको बता दें कि यह ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि टीम के कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर पैट कमिंस पहले ही किसी बीमारी के कारण स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि कहा यह जा रहा है कि वो तीसरे टेस्ट के शुरू होने से पहले वापस आ जाएंगे। तीसरा टेस्ट 1 मार्च से शुरू होगा। भारत दौरे पर आने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई थीं। हेजलवुड और मिचेल स्टार्क चोट के कारण शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए थे। वहीं सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी चोटिल हो गए थे।

यह चार खिलाड़ी और जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज के बीच में जोश हेजलवुड के अलावा चार और खिलाड़ी वापस लौट सकते हैं। इनमें डेविड वॉर्नर, एश्टन एगर और मैट रेनशॉ का नाम शामिल है। बता दें कि डेविड वॉर्नर दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गए थे। गेंद उनकी कोहनी पर जाकर लगी थी, जिसके बाद एक्सरे में पता चला कि उनके फ्रैक्चर हुआ है। वॉर्नर अब अगले दो टेस्ट मैच तक फिट नहीं हो पाएंगे। दिल्ली टेस्ट में वॉर्नर की जगह ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में ओपनिंग की थी।

बुधवार को टीम में हुए बदलाव की मिलेगी जानकारी

सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। 1 मार्च को होने वाले इस मैच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट बुधवार को टीम में होने वाले बदलाव की घोषणा करेगा। टीम के प्रवक्ता ने बताया है कि पहले सेलेक्टर्स और मेडिकल स्टाफ से चर्चा की जाएगी, जिसके बाद बुधवार को टीम में किसी भी तरह के बदलाव की जानकारी साझा की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, एश्टन एगर और मैट रेनशॉ जैसे खिलाड़ी भी स्वदेश लौट सकते हैं।

इसके अलावा तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन तीसरे टेस्ट में टीम में वापसी कर सकते हैं। यह दोनों खिलाड़ी अभी तक चोट के कारण शुरुआती दोनों टेस्ट मैच नहीं खेले थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी सीरीज में 0-2 से पिछड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+