IND vs AUS: भारतीय टीम को हराना अब नामुमकिन है, अकड़ दिखाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान
दिल्ली टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं, पाकिस्तान से भी एक अहम प्रतिक्रिया आई है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरीके से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने दिल्ली में जीत दर्ज की, उसके बाद टीम इंडिया को सबसे मजबूत टीम माना जाने लगा है। इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि भारतीय टीम को घरेलू मैदानों पर हराना मुश्किल ही नहीं बल्कि लगभग नामुमकिन है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मुखिया रमीज राजा ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन और क्षमता को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। रमीज राजा ने भी टीम इंडिया को खतरनाक माना है।

भारत को हराना नामुमकिन है
अपने यूट्यूब चैनल पर रमीज राजा ने कहा की उपमहाद्वीप की टीमों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर्थ और ब्रिसबेन मैं मैच खत्म करता था लेकिन अब इसका उल्टा हो रहा है। जब भारत में अच्छी क्रिकेट खेलने की बात आती है, तो ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलिया ने तैयारी नहीं की थी। भारतीय टीम को भारत में हराना लगभग नामुमकिन है। स्पिनरों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का साधारण प्रदर्शन रहा। एक ही सेशन में 9 विकेट गिर गए और जडेजा ने उत्कृष्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

अक्षर पटेल की बल्लेबाजी अहम रही
रमीश राजा ने भारत की जीत में अक्षर पटेल की बल्लेबाजी को अहम माना। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जब एक बड़ी बढ़त ले सकता था, उस समय अक्षर पटेल ने अश्विन के साथ मिलकर एक साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की पराजय से एक सीख यह मिलती है कि आपको एक या दो अभ्यास मैच जरूर खेलने चाहिए। सीधा आकर मुकाबले में उतरने से कोई फायदा नहीं होने वाला है और ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करने में नाकाम रही।

ऑस्ट्रेलियाई टीम एक सेशन में सिमट गई थी
उल्लेखनीय है की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 विकेट पर 61 रन बनाकर खेलते हुए तीसरे दिन के पहले सेशन में 113 रनों पर आउट हो गई। जडेजा ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किये। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलते हुए आउट होते चले गए। भारत ने 115 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications