महिला वर्ल्ड कप में भारत के सामने सेमीफाइनल की टीम तय, कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला?

IND vs AUS: महिला वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम चरण की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। सेमीफाइनल मैचों के लिए चार टीमों का निर्धारण पहले ही हो गया था। भारतीय टीम के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को अंतिम चार में जाने का मौका मिला है।

लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच समाप्त होने के बाद यह तय हो गया कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला किससे होना है। इस आर्टिकल में मैच की डेट्स और वेन्यू से लेकर तमाम जानकारी दी गई है।

indian team

मैच की पूरी जानकारी

  • मुकाबला: भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (सेमीफाइनल)
  • तारीख: 30 अक्टूबर 2025
  • समय: दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समय)
  • स्थान: डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई

IND vs AUS Women ODIs हेड टू हेड

हेड टू हेड की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा यहां भारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अब तक वनडे में 60 मुकाबले खेले गए हैं और ऑस्ट्रेलिया ने इनमें 49 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम को महज 11 मैचों में जीत हासिल हुई है। हालांकि आंकड़े ऑस्ट्रेलिया की तरफ झुके हुए हैं लेकिन भारतीय टीम की क्षमता पर शक नहीं किया जा सकता है। अगर भारतीय टीम सभी विभागों में अच्छा करती है, तो ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे सकती है।

भारत के लिए क्या है प्लस पॉइंट

भारतीय टीम के लिए प्लस पॉइंट यह है कि अपना पिछला मैच ही डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला है। वहां न्यूजीलैंड के सामने भारतीय टीम ने धमाल मचा दिया था। स्मृति मंधाना और प्रतिका के बल्ले से शतक देखने को मिले थे। ऐसे में भारतीय टीम के पास पिच और ग्राउंड डायमेंशन की जानकारी अच्छी तरह है।

हरमनप्रीत कौर अगर टॉस जीतने में कामयाब रहती है, तो पहले बैटिंग करने का फैसला लिया जा सकता है क्योंकि सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में दबाव रहता है और लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल काम हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+