IND vs AUS: भारतीय टीम में होंगे दो बड़े बदलाव? बॉक्सिंग डे टेस्ट का मास्टर प्लान आया सामने

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम कुछ अलग करती हुई नजर आ सकती है। टीम इंडिया की तरफ से इस पर प्लान बनाया गया है। बैटिंग यूनिट की नाकामी के बाद अब भारतीय टीम की तरफ से नई योजना बनाई गई है, जो कारगर हो सकती है।

भारतीय टीम में केएल राहुल पिछले तीन टेस्ट मैचों से ओपन कर रहे हैं। राहुल ने वहां अच्छी बल्लेबाजी की है। अब टीम इंडिया में उनको एक अन्य पोजीशन पर खेलने का मौका मिल सकता है। बतौर ओपनर खेल रहे राहुल की जगह बदलने की प्लानिंग हो गई है।

ind vs aus

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा वापस टॉप पोजीशन पर खेल सकते हैं, इस स्थिति में केएल राहुल को नम्बर तीन पर भेजा जा सकता है। इस स्थिति में एक सवाल यह भी आता है कि नम्बर तीन पर खेल रहे शुभमन गिल को कहाँ भेजा जाएगा।

IND vs AUS, भारतीय टीम में बदलाव?

इसका उत्तर है कि गिल को बेंच पर भेजा जा सकता है। मतलब टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे बैटिंग क्रम बदलेगा। इस सीरीज में गिल का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। नम्बर तीन के अलावा शुभमन गिल को अन्य कोई जगह नहीं रखा जा सकता।

IND vs AUS: कौन होगा नंबर 6 का खिलाड़ी?

अब बात नम्बर छह की आती है, जो खाली होगी। वहां खेलने के लिए ध्रुव जुरेल या सरफराज खान में से किसी एक को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा एक रिपोर्ट स्पिनरों को लेकर भी है। मेलबर्न में दो स्पिनरों के साथ टीम इंडिया खेल सकती है।

सिर्फ दो स्पिनर शामिल करने की संभावना

जडेजा गेंदबाजी में खास नहीं रहे लेकिन गाबा में पहली पारी में 77 रन बनाने की वजह से उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना तय है। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर दूसरे स्पिनर के तौर पर खेल सकते हैं। इससे एक तेज गेंदबाज को बाहर करना होगा। वह नितीश रेड्डी हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+