IND vs AUS: ओवर कटने के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 में फिर से बारिश, अब कितने बजे होगा मैच
IND vs AUS: कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के दौरान भारतीय टीम की बैटिंग के समय बारिश ने खलल डालने का काम किया। भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की थी लेकिन पावरप्ले के दौरान ही बारिश तेज हो गई। इसके बाद गेम रोककर कवर्स को बुलाना पड़ा।
जब हल्की बूंदें गिर रही थीं, तो अंपायरों ने नजरअंदाज कर दिया लेकिन बाद में बारिश तेज हो गई। इस समय भारतीय पारी के महज 5 ही ओवर हुए थे और कवर्स को बुला लिया गया। अभिषेक शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल खेल रहे थे।

पांच ओवर के खेल में भारत ने 1 विकेट पर 43 रन का स्कोर हासिल कर लिया था। अभिषेक शर्मा 14 गेंदों का सामना करते हुए 19 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनको नाथन एलिस ने एक धीमी गेंद पर टिम डेविड के हाथों कैच कराकर वापस भेज दिया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था, भारतीय टीम में बुमराह शामिल किये गए हैं, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रूप में स्पिनर भी हैं। बारिश के बाद गेम को फिर से भारतीय समय के अनुसार 3 बजे शुरू करने का फैसला लिया गया। जब गेम फिर से शुरू हुआ, तो ओवर काटने का निर्णय लिया गया और 18-18 ओवर का मुकाबला कर दिया गया।
बारिश के बाद फिर से गेम शुरू हुआ और सूर्या-गिल ने तबाही मचा दी, इस बीच 9.4 ओवर में 97/1 के स्कोर पर फिर से बारिश ने गेम रोक दिया। सूर्या 39 और गिल 37 रन बनाकर क्रीज पर थे।












Click it and Unblock the Notifications