Hardik Pandya की गेंदबाजी ने पलटा मैच, फैन्स बोले धोनी का शिष्य है असली कैप्टन
Hardik Pandya ने गेंदबाजी पर आकर ऑस्ट्रेलिया को हैरान कर दिया और दो विकेट झटके, स्मिथ को उन्होंने जीरो पर आउट कर दिया।

IND vs AUS, Hardik Pandya: ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में भारतीय टीम के खिलाफ अंतिम वनडे मुकाबले में खेलते हुए शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के ओपनरों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नई गेंद पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के सामने कंगारुओं ने कई बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजा। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उपकप्तान हार्दिक पांड्या को गेंद थमा दी और चीजें तेजी से बदल गईं।
ऑस्ट्रेलिया ने 68 के कुल स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। हार्दिक पांड्या ने ट्रेविस हेड को 33 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव के हाथों कैच कराते हुए तेजी से आगे बढ़ रही इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ को पांड्या ने आते ही चलता कर दिया। स्मिथ अपना खाता भी नहीं खोल पाये थे। उनको केएल राहुल के हाथों कैच कराते हुए पांड्या ने पवेलियन की राह दिखा दी। इस तरह दो तगड़े झटके देते हुए हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की वापसी कराई।
#starnakelu @StarSportsKan
— dr virupaksha T (@TVirupaksha) March 22, 2023
Hardik pandya reminds me vijay bhardwaj of his golden days
Hardik Pandya is again showing that he is a MPV of Indian limited over team.#INDvsAUS3rdodi #siraj #INDvsAUS #INDvAUS #davidwarner pic.twitter.com/xVdcll0yDP
— Ayush Gupta🇮🇳 (@ayushgupta1777) March 22, 2023
You cant be bad at Cricket when your idol is MS Dhoni. 🔥👊🏻@hardikpandya7 @msdfansofficial @Beast_xx_ @LokeshVirat18K @Relax_Boisss #INDvAUS #HardikPandya𓃵 #HardikPandya #GOAT𓃵 pic.twitter.com/YDkkEkz5SR
— Aslamjutt (@Aslamjutt612570) March 22, 2023
स्टीव स्मिथ को पांड्या ने पांचवीं बार आउट कर दिया। उनके अलावा राशिद खान ने उनको छह बार आउट किया है। सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे कंगारू बल्लेबाज मिचेल मार्श को भी हार्दिक पांड्या ने पवेलियन की राह दिखा दी। मार्श को हार्दिक पांड्या ने बोल्ड करते हुए 47 के निजी स्कोर पर चलता किया। इस तरह एक बड़े स्कोर की तरफ जा रही ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई। इसका क्रेडिट पांड्या की गेंदबाजी को जाता है।
Hardik pandya bowling improving day by day 🎯@hardikpandya7#CricketTwitter
— Rohit Kalal (@76Rohitvro) March 22, 2023
2 wickets by far by captain Hardik Pandya
— Shilpa Sharma (@ShilpaS02281154) March 22, 2023
Original Indian captain leading from the front ...#HardikPandya #SteveSmith #INDvAUS #hardikpandya #INDvsAUS3rdodi #HardikPandya #INDvsAUS3rdodi #Rohit #Chepauk @BCCI
@ICC @mastercardindia #WorldWaterDay
चैत्र शुक्ल pic.twitter.com/yH7DU6GJTM
टॉस के समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने डेविड वॉर्नर को खिलाने की बात कही। ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव किये गए। एश्टन एगर को भी टीम में शामिल कर लिया गया। प्लेइंग इलेवन में होने के बाद भी डेविड वॉर्नर को बतौर ओपनर खेलने के लिए नहीं भेजा गया। वह चौथे स्थान पर खेले और 23 के स्कोर पर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या की जबरदस्त गेंदबाजी के बाद ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं आई।












Click it and Unblock the Notifications