गंभीर ने कोहली, पुजारा, रोहित को बताया स्पिन का बढ़िया खिलाड़ी, DRS को लेकर कह दी बड़ी बात
गौतम गंभीर का कहना है कि स्पिन के खिलाफ कोहली, रोहित, पुजारा जैसे बल्लेबाजों को समस्या नहीं है बल्कि डीआरस के कारण असली समस्या पैदा हो रही है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जिस बात ने भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे ज्यादा परेशान किया है वह है स्पिन के खिलाफ खेलना। ये पिछले कुछ सालों से टर्निंग ट्रैक पर भारत की मुख्य समस्या के तौर पर उभरा है। 90 के दशक में कौन कल्पना कर सकता था कि भारतीय स्पिन खेलना भूल जाएंगे। अभी यही लगता है कि बड़े बड़े दिग्गज बल्लेबाज स्पिन खेलना नहीं जानते। विदेशी खिलाड़ी तो स्पिन के खिलाफ पहले से ही संघर्ष करते नजर आते है इसलिए जब भारतीय पिचों पर मेहमान टीम की दुर्गति होती है तब सवाल पिच पर ज्यादा उठते हैं ना की बल्लेबाज पर।

सवाल पिच के साथ बैटिंग पर भी उठते हैं
लेकिन जब भारतीय टीम इन्हीं पिचों पर ढेर होती है सवाल पिच के साथ बैटिंग पर भी उठते हैं। समस्या शायद बल्लेबाजों की तकनीक में है लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ऐसा नहीं मानते। गंभीर देख रहे हैं कैसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में स्पिन ने भारतीय बल्लेबाजों को फंसाया है लेकिन वे ये मानने से इंकार कर रहे हैं कि इसके पीछे बैटिंग में समस्या है। इंदौर में भी भारत केवल 109 रनों पर ढेर हो गया फिर दूसरी पारी में 163 ही रन बनाए। लेकिन गंभीर का कहना है अगर कोहली और पुजारा जैसे बल्लेबाज स्पिन नहीं खेल पाते तो वे 100 टेस्ट मैच भी ना खेल पाते।

पुजारा, कोहली, रोहित स्पिन के बढ़िया खिलाड़ी हैं
गंभीर ने स्पोर्ट्स टुडे पर कहा है कि पुजारा, कोहली, रोहित स्पिन के बढ़िया खिलाड़ी हैं। वर्ना वे 100 टेस्ट मैच ना खेल पाते। इतन मैच खेलने के लिए आपको स्पिन का बढ़िया प्लेयर होना ही होगा। एक चीज जो बदली है वह है डीआरएस जिसके चलते अब फ्रंट फुट पर पगबाधा आउट हुआ जा रहा है जो पहले नहीं होता था। इसी के चलते बल्लेबाजों की तकनीक में बदलाव आ रहा है। लेकिन लोग इसके बारे में ज्यादा बातें नहीं करते।

लेकिन ढाई दिन टेस्ट खत्म होने के लिए बहुत ही कम है
गंभीर का मानना है कि टेस्ट मैच टर्निंग पिचों पर होना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन ये ढाई दिन में जो खत्म हो रहे हैं उसमें सुधार आना जरूरी है। हमें ऐसे टेस्ट मैच चाहिए जैसा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने हालिया सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेला। ढाई दिन टेस्ट खत्म होने के लिए बहुत ही कम है।
देखना होगा अहमदाबाद की पिच मैच को चौथे दिन खींचती है या नहीं। फिलहाल चांस इसी बात के हैं कि ये मुकाबला चौथे दिन जा सकता है क्योंकि विकेट के रैंक टर्नर होने की संभावनाएं नहीं है। दिलचस्प पहलू ये भी है अगर ऐसे ही सभी मैच तीन दिन के अंदर खत्म होते रहे तो आईसीसी खुद ही टेस्ट से एक दिन घटाकर चार दिन कर दे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications