IND vs AUS Final: फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए स्पेशल पूजा, आरती के बाद बजाया गया शंख
World Cup final 2023, India vs Australia: वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले पर सबकी नजरें बनी हुई है। भारत के पास तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम किया है। भारतीय टीम ने लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में जगह बनाई है।
किन्नर समुदाय ने की विशेष पूजा: भारतीय टीम की जीत के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। प्रयागराज में भी भारतीय टीम की जीत के लिए किन्नर समुदाय ने विशेष पूजा अर्चना की। सोशल मीडिया पर इस पूजा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। किन्नर समुदाय ने भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने के लिए विशेष पूजा की और दुआएं मांगी। इस दौरान उनके हाथ में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फोटो नजर आई।

भारत की जीत के लिए दुआएं: खिलाड़ियों की तस्वीरों के आगे आरती किए जाने के बाद शंख बजाकर पूजा का समापन किया गया। भारतीय टीम की जीत के लिए हिंदुस्तान की मस्जिदों में भी दुआएं की जा रही है। साल 2011 वर्ल्ड कप के बाद भारत के पास एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम करने का मौका है। भारत के सभी धर्म के लोग इस समय भारत की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं।
भारत ने किया दमदार प्रदर्शन: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस साल वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। भारतीय टीम ने प्रदर्शन भी उसी तरीके का किया। बल्लेबाजों के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी अपनी गेंदबाजी से सबको ध्यान खींचने का काम किया। खास तौर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टीम में आने के बाद से गेंदबाजी विभाग बेहद खतरनाक नजर आई। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए लगातार 11वीं जीत हासिल कर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications