IND vs AUS Final: फाइनल में कोहली-राहुल के अर्धशतक, भारतीय टीम 240 रन पर ऑल आउट

India vs Australia Final Score: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारतीय टीम उम्मीद के अनुरूप नहीं खेल पाई। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई, टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में पहली बार आउट हुई है। विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक जमाए।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। भारतीय ओपनर बल्लेबाज गिल ज्यादा नहीं टिके। वह 4 रन के निजी स्कोर पर स्टार्क का शिकार बने। रोहित शर्मा ने अपना अंदाज बरकरार रखा और तूफानी बैटिंग की।

india vs australia final

रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 3 छक्कों और 4 चौकों से 31 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद खेलने और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए और स्थिति खराब हो गई। यहाँ से कोहली और केएल राहुल ने मिलकर बेहतरीन भागीदारी की।

कोहली अपनी फॉर्म फिर से दिखाने में सफल रहे और 54 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव से पहले जडेजा को खेलने के लिए भेजा गया लेकिन उन्होंने निराश किया। वह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए, उनके बाद शमी भी 6 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद बुमराह जैम्पा का शिकार बने, जैम्पा इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में शमी (23 विकेट) के बराबर आ गए। काफी देर तक क्रीज पर रहने के बाद सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बन गए।

अंतिम गेंद तक टीम इंडिया 240 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट झटके। मैक्सवेल और जैम्पा ने 1-1 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+