IND vs AUS Final: 43 साल में 150 मैच, भारत या ऑस्ट्रेलिया फाइनल में किसका पलड़ा भारी?

World Cup final 2023, India vs Australia: वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। 4 साल बाद आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप जीतने का मौका इन दोनों ही टीमों के पास बराबरी का है। फाइनल के दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम विजेता बनकर सामने आएगी।

43 साल में 150 वनडे मैच: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास की बात करें तो इन दोनों देशों के बीच 43 साल में 150 वनडे मैच खेले गए हैं। इन मैचो में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए वनडे मैचों में 83 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। जबकि भारत ने सिर्फ 57 मैचों में जीत दर्ज की है। इन दोनों ही देश के बीच खेले गए 10 मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकल सका था।

World Cup final 1

वर्ल्ड कप में ऐसा है प्रदर्शन: वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच अब तक कुल 13 बार आमना सामना हुआ है। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में आठ मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि भारतीय टीम को पांच मैचों में जीत मिली है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपना पहला मुकाबला जीता था।

साल 2003 में मिली थी हार: साल 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार मिली थी। 20 साल पहले भारतीय टीम सौरव गांगुली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने से चूक गई थी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा की नजरें 20 साल बाद हिसाब बराबर करने पर होगी। भारतीय टीम ने इस साल जिस तरीके का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में किया उसकी हर जगह तारीफ की जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+