IND vs AUS: 'बल्लेबाज' उमेश यादव ने की विराट कोहली की बराबरी, रवि शास्त्री को पीछे छोड़ा
Umesh Yadav Batting: उमेश यादव ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हैं। पहले यही कारनामा जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह करते थे।

भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर टेस्ट (Indore Test) में बुरी तरह से पिछड़ चुकी है। पहला दिन उनके नाम नहीं रहा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने उनको 109 रनों पर ही आउट कर दिया। हालांकि जब सब बल्लेबाज फेल साबित हो रहे थे तब उमेश यादव (Umesh Yadav Batting) ने एक माइलस्टोन अपने नाम कर दिया। यादव एक गेंदबाज है तब भी उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) का रिकॉर्ड बराबर किया और रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया। उमेश ने कुह्नमैन की गेंद पर दो छक्के लगाए थे जिससे उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली द्वारा अब तक मारे गए 24 छक्कों की बराबरी कर ली है।

रवि शास्त्री के 22 छक्कों के रिकॉर्ड को चूर कर दिया
जबकि पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री के 22 छक्कों के रिकॉर्ड को चूर कर दिया है। इस लिस्ट में हालांकि टॉप पर मौजूद वीरेंद्र सहवाग (91) को पछाड़ना उमेश के बूते की बात नहीं होगी। महेंद्र सिंह धोनी ने भी 78 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली जमीनी शॉ्ट्स पर ही निर्भर रहते हैं इसलिए इतने ज्यादा टेस्ट मैच सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलने के बावजदू उनके नाम इतने कम छक्के हैं।

पहले यही कारनामा जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह करते थे
दूसरी ओर उमेश यादव ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हैं। वे गेंदबाज हैं जो बेखौफ होकर बल्ला भांजते हैं। यही हाल शमी का है। इन दोनों के बल्ले चल जाए तो भारत को हमेशा कुछ बोनस रन मिल जाते हैं। पहले यही कारनामा जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह करते थे।

109 रनों के टोटल में 13 गेंदों पर 17 रनों की पारी
उमेश यादव ने 13 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली और भारत को 100 रनो के पार पहुंचाने में मदद की। हालांकि कुह्नमैन पर दो छक्के लग गए लेकिन बाए हाथ के इस स्पिनर को 5 विकेट मिले। भारतीय पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया उस्मान ख्वाजा के एक और मजबूत अर्धशतक की बदौलत 4 विकेट खोकर 156 रन बना चुका था। आज भारत का टारगेट 200 रनों के अंदर कंगारूओं को ढेर करना होगा लेकिन तब भी मेहमान इतनी बढ़त ले चुके होंगे जो मैच में निर्णायक साबित हो जाए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications