IND vs AUS: सामने आई अहमदाबाद पिच की पहली झलक, ऑस्ट्रेलिया खेमा है पूरी तरह कंफ्यूज!
नागपुर और दिल्ली की पिचों की ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने आलोचना की थी लेकिन इंदौर की पिच को लेकर भारत में भी काफी कुछ कहा गया। अब सारा फोकस अहमदाबाद की पिच पर हो गया है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 दुनिया में अपनी प्रतिद्वंदता से ज्यादा पिच को लेकर चर्चित रही। पहले दो विकेटों को एवरेज करार दिया गया था। नागपुर और दिल्ली की इन पिचों ने स्पिनरों को भरपूर मदद की लेकिन जब इंदौर की पिच ने स्पिन के पहले ही ओवर से जबरदस्त टर्न करना शुरू कर दिया तो इसको आईसीसी द्वारा खराब रेट किया गया। यहा नाथन लियोन को झेलना भारत की स्पिन के खिलाफ संघर्ष करती टीम के बूते की बात नहीं थी और ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीतने के बाद सीरीज में बढ़िया वापसी की।
अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर पूरा फोकस है। फिलहाल इस पिच की कुछ फोटो निकलकर सामने आई है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खेमा इसके मिजाज को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। बताया जाता है भारतीय टीम प्रबंधन ने भी पिच को लेकर वहां किसी तरह के निर्देश नहीं दिए हैं और ऐसा लगता है भारतीय खेमा भी इसी भ्रम में तैयारी कर रहा है कि पिच कैसी होगी।
ट्विटर पर एक फोटो शेयर की गई है और पीटर लारोर कहते हैं कि पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त कंफ्यूजन है कि मैच किस पिच पर खेला जाएगा। और भी फोटो शेयर की गई हैं जहां इसी बात को लेकर माथापच्ची चल रही है कि कौन सी पिच का इस्तेमाल किया जाएगा।
इस पिच पर रेड बॉल क्रिकेट को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे। ऐसे में शायद ही किसी तरह का पिच का ऐसा तमाशा खड़ा किया जाए जैसा की शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में देखने को मिला जहां मैच तीन दिन के अंदर समाप्त हो गए। सबने पिच की आलोचना की लेकिन इंदौर में हदें पार हो गई थी।
अगर पिच सामान्य बनाई जाती है जो भारत के कुछ बल्लेबाजों की खराब फॉर्म का अंत हो सकता है जिसमें सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम आता है जिन्होंने रैंक टर्नर पर खराब खेल तो नहीं दिखाया लेकिन रन भी नहीं बनाए। ऐसा लगता है जैसे आसान पिच पर उनके बल्ले से शतक की छाप पड़ चुकी है। बस उनको ऐसी पिच का इंतजार है जो शायद उनकी महानता पर उठ रहे सवालों को कुछ समय के लिए दबाने का काम करेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications