Ind vs Aus Live: भारत के चार बल्लेबाजों ने जड़ी फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
India vs Australia Live Match Today:
मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया।
पहले खेलते हुए टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम 276 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए फिफ्टी जड़ी। जवाब में खेलते हुए भारत ने 5 विकेट पर 281 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गिल, गायकवाड़, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़ी।

LIVE Feed
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 276 रन
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेवविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक पांच विकेट झटकने का काम किया।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications