'उसकी वजह से ही हम 2-1 से आगे हैं', सबा करीम ने किया अहमदाबाद टेस्ट में बदलाव करने से इंकार
India vs Australia: सबा करीम का मानना है कि भारत को अहमदाबाद टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी को बाहर नहीं करना चाहिए क्योंकि उसकी वजह से ही हम सीरीज में 2-1 की बढ़त से आगे चल रहे हैं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2023) में रवींद्र जडेजा और अश्विन ने गेंदबाजी में मुख्य रोल अदा किया है। मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने भी एक एक स्पैल ऐसा फेंका है जिसने कंगारूओं का विकेट पतन करने में अहम भूमिका अदा की है। अब मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में है जहां पर भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव होने की संभावना पर बात की जा रही है। माना जा रहा है कि सीरीज में अब 39 ओवर फेंककर एक ही विकेट हासिल कर पाए अक्षर पटेल (Axar Patel) की जगह पर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।

अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर करने की गलती नहीं करनी
लेकिन भारत के पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर सबा करीम का मानना है कि अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर करने की गलती नहीं करनी चाहिए क्योंकि गेंदबाजी का अधिकतर मौका जडेजा और अश्विन को मिलने के कारण अक्षर इस डिपार्टमेंट में नहीं चमके लेकिन उन्होंने गजब की बैटिंग से वह कमी पूरी की। पटेल ने भारत के लिए रोहित के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाए बनाए हैं और उनका औसत 92.50 का रहा है। इन टर्निंग पिचों पर ये आंकड़े बेजोड़ हैं। सबा ने कहा है कि भारत ने पटेल के दम पर ही अभी तक 2-1 से लीड हासिल की हुई है।

सीरीज में बल्ले से गहरा प्रभाव छोड़ा है
नागपुर टेस्ट की पहली पारी में पटेल ने जडेजा के साथ मिलकर 88 रनों की साझेदारी की थी जिसने भारत को 400 रन कराने में मदद की थी और इसने मैच को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। अक्षर ने फिर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 115 गेंदों पर 74 रन बनाए जिसके चलते भारत केवल 1 ही रन से पीछे गया वर्ना एक समय जो कंगारू 100 रनों की लीड लेते हुए दिखाई दे रहे थे वे अचानक मैच 6 विकेट से हार जाते हैं।

अहमदाबाद उनका होम ग्राउंड हैं
करीम ने इंडिया न्यूज स्पोर्ट्स पर आगे कहा, अक्षर बाहर बैठने के हकदार नहीं है क्योंकि अहमदाबाद उनका होम ग्राउंड हैं और वे इस मैदान को अच्छी तरह से जानते हैं।
जैसे अक्षर पर सवाल उठ रहे हैं वैसे केएस भरत पर भी उठ रहे हैं। भरत की बैटिंग पर सवाल किया जा रहा है लेकिन इस बात के पूरे चांस हैं कि भारतीय टीम पटेल को उनकी बैटिंग और भरत को उनकी कीपिंग के चलते प्लेइंग 11 में बनाए रखे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications