IND vs AUS: केएस भरत को नहीं किया जाएगा बाहर! रोहित शर्मा ने साफ़ किया मामला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन पर रोहित शर्मा ने अहम संकेत दिया है।

IND vs AUS 4th Test: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम के आलोचना होने के साथ प्लेइंग इलेवन को लेकर भी सवाल खड़े हुए। केएस भरत की जगह पर भी कई बातें सामने आई। अहमदाबाद में चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच रोहित शर्मा की तरफ से बयान आया है। रोहित शर्मा ने केएस भरत का सपोर्ट किया है। उन्होंने ऋषभ पन्त का टीम में नहीं होना एक बड़ा झटका माना और कहा कि उनकी कमी महसूस हुई।

ऋषभ पन्त की कमी महसूस हुई
चौथे टेस्ट से पहले प्रेस वार्ता में रोहित ने कहा कि ईमानदारी से कहूँ, तो पन्त की काफी कमी महसूस हुई। हम सब जानते हैं कि टर्निंग पिचों पर उन्होंने हमारे लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हम जानते थे कि सीरीज में वह हमारे लिए उपलब्ध नहीं होंगे इसलिए ईशान किशन को शामिल किया गया। वह भी लेफ हैण्ड बल्लेबाज हैं और आक्रमण कर सकते हैं।

ईशान किशन से भी हुई है बात
केएस भरत को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी समय बिताते हुए रन बनाए हैं। इस तरह की पिचों पर उनको जज करना अनुचित होगा। अगर कोई डेब्यू कर रहा होता है, तो सेट होने का मौका देना चाहिए। सीरीज की शुरुआत में मैंने उनसे बात की थी और मैंने भरत से कहा था कि इस तरह की पिचों और चुनौतियों के बारे में चिंता मत करना। खुद को साबित करने के लिए आपको समय मिलेगा। रोहित ने कहा कि मेरी ईशान से भी बात हुई। मैंने कहा था कि इन पिचों पर फ्लॉप होने पर खिलाड़ी को बैक करना होता है। यही हम केएस भरत के साथ कर रहे हैं। ईशान किशन अच्छे कीपर हैं और मेरी उनसे बात हुई। अगर वह होते तो उनको भी ड्रॉप नहीं किया जाता।

भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशान किशन, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications