IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जमकर खेली होली, लाबुशेन ने बताया भारत में शानदार अनुभव
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अहमदाबाद में टेस्ट मैच से पहले दिन होली का आनन्द उठाया, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाये।

IND vs AUS 4th Test: होली सेलिब्रेशन में टीम इंडिया ने धमाल किया था और काफी वीडियो सेशल मीडिया पर सामने आए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर होली मनाई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी कहां पीछे रहने वाले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भी इस भारतीय त्यौहार का जमकर आनंद उठाया। शाम होते-होते ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की फोटो भी सामने आ गई। खुद लार्नस लाबुशेन ने इस अनुभव के बारे में सोशल मीडिया पर बताया और कहा कि यह शानदार था।
एक फोटो को टैग करते हुए मार्लानस लाबुशेन ने इसे फिर से ट्वीट किया और कहा कि यह एक शानदार अनुभव था। इस फोटो में स्टीव स्मिथ, कुहनेमन, और एलेक्स कैरी दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों ने भी जमकर होली का आनन्द उठाया था। इस तरह दोनों ही टीमों की तरफ से होली में जमकर लुत्फ़ उठाया गया।
मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया स्पिन पिच पर बल्लेबाजी नहीं कर पाई और ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने उनको अपने जाल में फंसा लिया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस सीरीज में अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं रही है।
रोहित शर्मा ने भारत के लिए नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा ने इंदौर में अर्धशतकीय पारी खेली थी। ओपनरों से लेकर मध्यक्रम तक फ्लॉप रहा है। निचले क्रम से नागपुर और दिल्ली टेस्ट मैच में रन आए थे और टीम इंडिया को फायदा हुआ था। इंदौर में निचले क्रम के फ्लॉप होते ही भारतीय टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications