IND vs AUS: सुनील गावस्कर ने कॉमेंट्री में कही चुभती बात, मैथ्यू हेडन ने दिया तीखा जवाब, जानें मामला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सुनील गावस्कर और हेडन के बीच कॉमेंट्री के दौरान कुछ बातें देखने को मिली।

Gavaskar and Hayden

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठा दिया गया और उनकी जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया। गिल बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ मैदान पर उतरे लेकिन सफल नहीं रहे। इस बीच कॉमेंट्री बॉक्स से सुनील गावस्कर ने एक ऐसा कमेन्ट किया, जिस पर मैथ्यू हेडन ने उनको कठोर इन्सान कह दिया। फिजियो मैदान पर गिल की परेशानी दूर करने के लिए आया, तब गावस्कर और हेडन कॉमेंट्री कर रहे थे।

गावस्कर ने कही हैरान करने वाली बात

भारतीय पारी के सातवें ओवर के दौरान गिल एक तेज सिंगल लेने के प्रयास में पेट पर चोट खा बैठते हैं। डाइव के दौरान ऐसा हुआ और फिजियो मैदान पर आ जाता है। इसके बड़ा गावस्कर कहते हैं कि हम देख पा रहे हैं कि गिल का रिपेयर चल रहा है। उन्होंने क्रीज में जाने के लिए डाइव मारा था लेकिन फिजियो के लिए इंतजार किया जा सकता था। ओवर समाप्त होने तक इंतजार किया जा सकता था क्योंकि तेज गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है और उसको सांस लेने का समय मिल गया। आपको चोट लगी है लेकिन कुछ गेंदों के लिए और रुकते। आप नॉन स्ट्राइक छोर पर चले गए हो इसलिए ओवर समाप्त होने का इंतजार तो करते। साधारण चीजें भी बड़ा अंतर पैदा कर देती हैं।

मैथ्यू हेडन की तरफ से दिया गया जवाब

गावस्कर की बातों के बाद मैथ्यू हेडन के बोलने की बारी थी। हेडन ने कहा कि सनी आप काफी कठोर इन्सान हो। वास्तव में यह डंक मारने वाली बात कही है। गावस्कर ने कहा कि हाँ, यह है लेकिन आप अपने देश के लिए खेल रहे हो इसलिए 2 गेंदों का इंतजार कर सकते हो। अगर आप स्ट्राइक छोर पर होते तो मैं समझता लेकिन आप नॉन स्ट्राइक छोर पर हो। गावस्कर अपनी बात पर अड़े रहे।

भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी

गौरतलब है कि इंदौर टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की स्थिति खराब रही। भारतीय टीम पहली पारी में महज 109 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाज नहीं टिके। कुहनेमन को 5 विकेट मिले। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+