IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे कल, फ्री में लाइव देखने का ये है धांसू तरीका!
IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार, 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा कर चुका है। सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया आत्मविश्वास से भरी है और उसका लक्ष्य 3-0 से क्लीन स्वीप करना होगा।
भारत के लिए सम्मान की लड़ाई (IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming)
सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में कुछ बदलाव कर सकती है। टी-20 सीरीज से पहले बेंच स्ट्रेंथ को मौका दिया जा सकता है। ताकी वनडे की तरह टी-20 में भी जीत की लय को बरकरार रखा जा सके। दूसरी ओर लगातार दो हार झेल चुकी टीम इंडिया सांत्वना जीत के लिए बेताब होगी। भले ही सीरीज का परिणाम तय हो चुका है, लेकिन सिडनी में एक मजबूत प्रदर्शन टीम का मनोबल बढ़ा सकता है और टी20 फॉर्मेट में जाने से पहले गति प्रदान कर सकता है।

टीम इंडिया में बदलाव की संभावना
सीरीज़ हारने के बाद भारतीय टीम कम से कम एक या दो बदलाव कर सकती है। मध्य ओवरों में विकेट लेने की कमी को दूर करने के लिए बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने पहले दोनों वनडे में बाहर रहे थे। तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में मौक़ा मिल सकता है, क्योंकि राणा दूसरे वनडे में थोड़े असहज दिखे थे।
कोहली के बल्ले से होगी रनों की उम्मीद
कुलदीप यादव की स्पिन मध्य ओवरों में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने और विकेट चटकाने में अहम साबित हो सकती है। पिछले दो मैचों में लगातार दो 'डक' बनाने के बाद विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। एडिलेड में दर्शकों का अभिवादन करने के उनके अंदाज़ से कुछ फैंस चिंतित थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर ने इन अटकलों को खारिज किया है।
फ्री में ऐसे देखें लाइव
इस मुकाबले को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर देख सकते हैं। वहीं जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का आनंद फ्री में भी उठा सकते हैं।
मैच की जानकारी
तारीख: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025
स्थान: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG)
टॉस: सुबह 8:30 बजे (IST)
मैच शुरू: सुबह 9:00 बजे (IST)
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट












Click it and Unblock the Notifications