IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर मोबाइल नम्बर जैसा लग रहा था, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उड़ाया मज़ाक

दिल्ली टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी और इसको लेकर अब काफी बातें देखने को मिल रही है।

Australia Team

IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में पहली पारी में बेहतरीन खेल के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की आलोचना हो रही हैं। पूर्व क्रिकेटरों ने रणनीति पर सवाल खड़े किये हैं और कुछ लोगों ने टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी सवाल उठाए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। कनेरिया के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की वापसी के बाद कुछ समझ ही नहीं पाई कि क्या करना है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कुछ समझ नहीं पाये

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कुछ समझ नहीं पाये

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी समझ नहीं पा रहे थे कि करना क्या है। सभी स्वीप शॉट खेलने के लिए जा रहे थे। कप्तान होने के नाते, क्या कमिंस को इस तरह खेलना चाहिए था? बल्लेबाजी के लिए जाने पर कमिंस और हैंड्सकोम्ब के बीच बातचीत हुई थी। जैसे ही उनको पता चला कि विकेट में काफी टर्न है, वह एकदम डर गए थे। अगर एक भारतीय या पाकिस्तानी कप्तानी ऐसा करता, तो अगले दिन घर भेज दिया जाता।

ऑस्ट्रेलिया को वापसी का नहीं मिलेगा मौका

ऑस्ट्रेलिया को वापसी का नहीं मिलेगा मौका

कनेरिया ने दिल्ली टेस्ट में मिली हार को लेकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब वापसी का मौका नहीं मिलेगा और यह हार उनको रोने पर मजबूर कर देगी। एक समय ऐसा था जब दिल्ली टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से आगे थी। जब भारतीय टीम ने वापस मुकाबला किया, तब उनको समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करना है।

भारतीय स्पिनर शानदार रहे हैं

भारतीय स्पिनर शानदार रहे हैं

आगे कनेरिया ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के पास भारत के स्पिनरों के खिलाफ कोई जवाब नहीं था। उनको पता नहीं था कि करना क्या है और आँख बंद कर स्वीप करने लगे। जडेजा शानदार थे और अश्विन ने भी अपने अनुभव का अच्छी तरह इस्तेमाल किया। रोहित शर्मा ने दोनों को लम्बे स्पेल देकर अच्छा काम किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकार्ड किसी के मोबाइल नम्बर जैसा लग रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+