IND vs AUS Dream 11: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों कमाने का मौका?
India vs Australia Women, 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार, 7 जनवरी को दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच 9 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। आइए जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन-से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
टीम इंडिया पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद निश्चित रूप से उत्साह से भरी होगी, और वे दूसरा टी20 जीतकर सीरीज जीतने की अपनी संभावना पक्की करने की पूरी कोशिश करेंगे।

IND vs AUS, Head-to-Head: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच इस फॉर्मेट में अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 23 में जीत दर्ज की है, आखिरी मैच में जीत के साथ भारत की महिलाओं ने अब कुल आठ मैच जीत लिए हैं। हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है।
कैसा रहा पिछले मैच में खिलाड़ियों का प्रदर्शन
पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 33 रन पर ही चार विकेट खो दिए. फोएबे लीचफील्ड और एलिसे पेरी ने पांचवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलिया को 100 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया की टीम 141 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से तितास ने 17 रन देकर चार विकेट लिये। श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रेणुका सिंह और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिया।
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने किया शानदार बल्लेबाजी
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने भारत को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े। भारत ने 142 रन के लक्ष्य को 17.4 ओवर में नौ विकेट रहते हासिल कर लिया। मंधाना ने 52 गेंदों पर 54 रन बनाए, जबकि शैफाली 44 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। तितास ने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
IND vs AUS, Probable XI: प्लेइंग इलेवन
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन
IN-W vs AU-W Dream11 Prediction: भारत-बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: एलिसा हीली
- बल्लेबाज: एलिसे पेरी, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, फोएबे लिचफील्ड
- ऑलराउंडर: दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, एशले गार्डनर, पूजा वस्त्राकर
- गेंदबाज: जॉर्जिया वेयरहैम, तितास साधु
- कप्तान: शैफाली वर्मा
- उपकप्तान: तितास साधु
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम फुल स्क्वाड
भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, मन्नत कश्यप, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि, यास्तिका भाटिया, सैका इशाक, तितास साधु।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, जेस जोनासेन।












Click it and Unblock the Notifications