IND vs AUS: 'चैम्पियन ऐसे करते हैं वापसी,' जडेजा के 5 विकेटों के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की आंधी
रविन्द्र जडेजा ने चोट के बाद वापस आते ही एक बड़ा धमाका किया, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भी इसके बारे में नहीं सोचा होगा।

IND vs AUS 1st Test Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन कंगारुओं की बैटिंग यूनिट धराशाई हो गई। टीम इंडिया के स्पिनरों के सामने मेहमान बल्लेबाज टिक नहीं पाए। हालांकि पिच रेंक टर्नर नहीं थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी फिर भी नहीं खेल पाए। भारत के लिए अश्विन और जडेजा ने मिलकर कुल 8 विकेट झटके। जडेजा चोट के बाद वापसी कर रहे थे और उन्होंने 5 विकेट अपने नाम कर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग की कमर तोड़ डाली। कंगारुओं की पहली पारी 177 रनों पर सिमट गई।
IND vs AUS: अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने
जडेजा की गेंदबाजी को देखकर फैन्स ने भी काफी ख़ुशी जताई और ट्विटर पर बड़ी प्रतिक्रियाएं दी। जडेजा चोट के बाद काफी समय तक मैदान से दूर रहे थे। अब उन्होंने वापसी करते हुए एक बड़ा धमाका कर दिया और हर किसी को उम्मीद थी कि वह ऐसा करने में सक्षम हैं। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए एक मैच में 8 विकेट झटके थे।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जडेजा से ज्यादा अश्विन से डर रहे थे। अश्विन के खिलाफ अभ्यास के लिए उन्होंने उसी तरह के एक्शन वाले एक भारतीय स्पिनर को भी अभ्यास सेशन में बुलाया था। हालांकि जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की सभी योजनाओं को पूरी तरह से फ्लॉप कर दिया। कंगारू बल्लेबाज कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पवेलियन लौटते रहे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन रहे, उनके बल्ले से 49 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा कुछ बल्लेबाजों ने 30 प्लस रन बनाए लेकिन फायदा नहीं हुआ। जडेजा के पांच विकेटों के अलावा अश्विन ने भी 3 विकेट अपने नाम किये और टेस्ट में 450 विकेटों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। अश्विन के अलावा सिराज और शमी को 1-1 विकेट मिला। भारतीय गेंदबाजों ने मिलकर सामूहिक प्रयास किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पूरा दबाव बनाया।












Click it and Unblock the Notifications