IND vs AUS: अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने

रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, वह ऐसा करने वाले पहले एशियाई क्रिकेट बन गए हैं।

Ashwin

Border-Gavaskar Trophy 1st Test: वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अश्विन ने अपनी स्पिन गेंदबाजी की कला से दिग्गजों को परेशान किया और खुद का खौफ पैदा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी अश्विन का डर दिख रहा है। नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा डर कंगारुओं को उनसे ही था। हालांकि मैच शुरू होने के बाद टीम इंडिया के अन्य गेंदबाजों ने भी धमाका किया। इस दौरान अश्विन ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने खाते में शामिल कर लिया। इस तरह का कीर्तिमान बनाने वाले वह दुनिया के पांचवें स्पिनर बन गए।

टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे

टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे

अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 450 विकेट पूरे किये। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एलेक्स कैरी को 36 रनों के निजी स्कोर पर अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया और टेस्ट क्रिकेट का 450वां विकेट हासिल कर लिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज बन गए। स्पिन विभाग से इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पांचवें स्पिनर बन गए। 89वें मुकाबले में अश्विन ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और नाथन लायन जैसे स्पिनरों ने ऐसा किया था।

टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास

अश्विन एशिया से एकमात्र ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 450 विकेट लेने के अलावा 3000 रन भी बनाए हैं। उनके अलावा यह कीर्तिमान अन्य किसी खिलाड़ी ने नहीं किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट के मामले में वह अनिल कुंबले के बाद दूसरे नम्बर पर आते हैं। कुंबले ने 609 टेस्ट विकेट अपने नाम किये थे।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था टॉस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद शमी और सिराज ने दोनों ओपनरों को आउट कर दिया। वहां से स्पिनरों का गेम देखने को मिला और वापसी कर रहे जडेजा ने लगातार दो विकेट झटके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते चले गए। जडेजा ने धमाकेदार वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+